भलाई पर 31 अनमोल सुविचार Quotes on goodness
नमस्कार पाठकों, आज के इस नए लेख में भलाई पर आधारित 31 सबसे पसंदीदा सुविचारों को साझा कर रहा हूँ, आशा करता आज का यह सुविचार वाला पोस्ट पसंद आएगा। ऐसे ही रोजाना कुछ नया पढने के लिए “अनमोलसोच डॉट इन” का बिलकुल मुफ्त ईमेल सब्सक्रिप्शन जरुर ले लीजियेगा ताकि सभी नए पोस्ट की जानकारी ईमेल के माध्यम से आपको मिलता रहेगा।
- मनुष्य ईश्वर के समीप जितनी शीघ्रता से भलाई करके पहुंचता है, उतना अन्य किसी कर्म से नहीं।
-सिसरो
- भलाई की राह भय से पूर्ण है किंतु फल अत्युत्तम है।
-अज्ञात
- भली बातें कड़वी होती हैं, किंतु उसके कड़वेपन का स्वागत करना चाहिए। क्योंकि उनमें भलाई निवास करती है।
-भर्तृहरि
- भले बनकर तुम दूसरों की भलाई का कारण बन जाते हो।
-सुकरात
- भगवान तुम्हारे पदक, डिग्री या सर्टिफिकेट्स से नहीं जांचेगा अपितु उन जख्मों के निशानों से जांचेगा जो तुम्हारे शरीर पर भलाई के लिए बने।
-एलबर्ट हुब्बार्डस
- जो मेरे साथ भलाई करता है, वह मुझे भला होना सिखा देता है।
-फुलर
- जो मनुष्य जगत की जितनी भलाई करेगा, उसको ईश्वर की व्यवस्था में उतना ही सुख प्राप्त होगा।
-दयानंद सरस्वती
- भलाई जितनी अधिक की जाती है। उतनी ही अधिक फैलती है।
-मिल्टन
- दुर्जनों के साथ की गई भलाई सज्जनों के साथ की गई बुराई के समान है।
-शेख सादी
- जो भलाई करने का सदा प्रयत्न करता है, वह मनुष्य और परमेश्वर, दोनों की कृपा प्राप्त करता है। पर जो बुराई की तलाश में रहता है, उसको बुराई ही मिलती है।
-नीतिवचन
- जो भलाई से प्रेम करता है, वह देवताओं की पूजा करता है, जो आदरणीयों का सम्मान करता है, वह ईश्वर के पास रहता है।
-इमर्सन
- जो दूसरों की भलाई करना चाहता है, उसने अपना भला तो कर ही लिया।
-कन्फ्यूशियस
- जगत में भलाई ही रह जाती है, इसके अतिरिक्त सब वस्तुएं नष्ट हो जाती हैं।
-जापानी लोकोक्ति
- जो मेरे साथ भलाई करेगा, वह मुझे भला होना सिखा देता है।
-टामस फुलर
- दया के सम्मुख जैसे दुष्टता का नाश हो जाता है, वैसे ही प्रेम और उदार सहानुभूति के सम्मुख बुरे मनोविकारों का नाश हो जाता है।
-स्वेट मार्डेन
- सच्चा मनुष्य वह है जो बुराई का बदला भलाई से दे।
-गुरुवर राजन श्री
- वह भावना जो कभी शांत न होकर उत्तेजना के रथ पर सवार रहे, उसमें जुते घोड़े ईर्ष्या के होते हैं।
-सैमुअल जॉनसन
- भलाई करने के बाद यह अहसास होना कि ‘भला किया’, बुरा करने की तैयारी हुआ करती है।
-वेदांत तीर्थ
आप पढ़ रहे हैं:- भलाई पर 31 अनमोल सुविचार Quotes on goodness
- जिनके हृदय में सदैव परोपकार की भावना रहती है, उनकी आपदाएं समाप्त हो जाती हैं और पग-पग पर धन की प्राप्ति होती है।
-चाणक्य
- जिसमें उपकार वृत्ति नहीं, वह मनुष्य कहलाने का अधिकारी नहीं।
-महात्मा गांधी
- जो मनुष्य भलाई के बदले में बुराई करता है, उसके घर में बुराई सदैव निवास करती है।
-नीतिवचन
- जो दूसरों की बुराई करते हैं, वे खुद निंदित होते हैं।
-ऋग्वेद
- आपके भीतर सुगंध बढ़ती जाएगी, जैसे-जैसे आप सुख और आनंद के इत्र दूसरों पर छिड़कते जाएंगे।
-इमर्सन
- जिस घर में पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति समभाव नहीं रखते, वहीं दरिद्रता का निवास है। वहां उन दोनों का जीवन निष्फल है।
-ब्रह्मवैवर्त पुराण
- मनुष्य जब संसार से जाता है तो भलाई या बुराई ही साथ ले जाता है।
-कबीर दास
आप पढ़ रहे हैं:- भलाई पर 31 अनमोल सुविचार Quotes on goodness
- जैसे एक छोटे से दीप का प्रकाश बहुत दूर तक फैलता है, उसी तरह इस बुरी दुनिया में भलाई बहुत दूर तक चमकती है।
-शेक्सपीयर
- जो मनुष्य जगत की जितनी भलाई करेगा, उसको ईश्वर की व्यवस्था से उतना ही सुख प्राप्त होगा।
-दयानंद सरस्वती
- आदमी को चाहिए कि बुराई के बजाय भलाई का रास्ता अपनाएं। भलाई करने वाले लोग लोक व परलोक दोनों में ही सुख से रहते हैं।
-बुद्ध
- अगर तुम किसी की भलाई करते हो तो ईहलोक और परलोक में तुम्हारी भलाई होती है। बुराई करते हो तो तुम्हारा दोनों जगह नाश होता है।
-महाभारत
- बुरे आदमी के साथ भी भलाई ही करनी चाहिए। रोटी का एक टुकड़ा डालकर कुत्ते का मुंह बंद कर देना ही अच्छा है।
-शेख सादी
- यदि शत्रु से सुलह करना चाहते हैं, तो बुराई का जवाब भी भलाई से दें।
-शेख सादी
आप इसे भी पढ़ सकते हैं:-
प्रसन्नता पर 32 अनमोल सुविचार Quotes on Happiness
समाज की बनायीं गयी बेड़ियों को आज ही तोड़ दीजिए
बिकाऊ नहीं जागरूक मतदाता बनिये- एक लघुकथा
पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के जरिये कर सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं. हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
Thank You !