विचार पर अनमोल सुविचार Quotes Change Your Thinking
- जहां विचार नहीं, वहां कार्य नहीं । अतः मस्तिष्क को उच्च विचारों से, उच्च आदर्शों से भर दो। उन्हें दिन रात अपने सामने रखो और तब उसमें महान निष्पन्न होगा।
-स्वामी विवेकानंद
- जिस कमरे में बहुत सी तस्वीरें लटक रही हों, वह ऐसा कमरा है, जिसमें बहुत से विचार लटक रहे हैं।
-काका कालेकर
- गुण का सच्चा मापदण्ड मन में स्थित है। जिसमें सद्विचार हैं, वह सत्पुरुष है।
-आइजक विफरस्टफ
- खामोशी हमारे पवित्र विचारों का मंदिर है।
-श्रीमती एस. जे. हेल
- केवल मूर्ख और मृतक ही अपने विचारों को कभी नहीं बदलते।
-लावेल
- इसे करने से मेरा क्या लाभ होगा। और न करने से क्या हानि होगी इस प्रकार भली-भांति विचार कर फिर मनुष्य कोई कर्म करे अथवा न करे।
-कठोपनिषद
- ऊंचाई यदि उपकार की है, तो कोई पर्वत उससे ऊपर नहीं।
-अबू तातिब
- इंसान कभी न गिरे इसमें कोई शान नहीं। गिरना तो इंसान की नियति है। महानता गिरने के पश्चात हर बार उठने में है।
-कन्फ्यूशियस
- इच्छाएं कभी तृप्त नहीं होतीं। अतः उनको नियंत्रित रखो।
-स्वामी विवेकानंद
- इच्छा से दुःख आता है। दुःख से भय आता है। जो इच्छाओं से मुक्त हैं, वह न दुःख जानता है न भय।
-भगवान बुद्ध
- इच्छा की प्यास कभी नहीं बुझती, न पूर्ण रूप से संतुष्ट होती है।
-सिसरो
- इस संसार में इच्छा के बिना किसी मनुष्य का कोई काम कभी भी दिखाई नहीं देता। मनुष्य जो कुछ करता है, वह सब इच्छा के कारण।
-मनुस्मृति
- मीठा व्यवहार अवश्य मिलेगा, तुम मीठे बोल बोलो।
-भर्तृहरि
- मैले मन में अच्छे विचार वैसे ही मैले हो जाते हैं जैसे मैले बर्तन में साफ पानी अपनी शुद्धता और पवित्रता खो बैठता है।
-महात्मा गांधी
- अच्छा या बुरा कुछ नहीं है, केवल विचार ही किसी वस्तु को अच्छा या बुरा बनाते हैं।
-शेक्सपियर
- मेघ वर्षा करते समय उपजाऊ और बंजर भूमि में भेद नहीं करते। इसी प्रकार अपने सुंदर हृदय के विचार धर्मी और अधर्मी दोनों पर व्यक्त करने चाहिए।
-तुकाराम
- मनुष्य पर उसके विचार इतने हावी होते हैं कि जैसा वह सोचता है वैसा ही बनता चला जाता है।
-महात्मा गांधी
- मनुष्य के विचार उसके जीने के ढंग से जाने जाते हैं।
-गोर्की
- भाषा विचारों की वेशभूषा है।
-जॉनसन
You are reading here:- विचार पर अनमोल सुविचार Quotes Change Your Thinking
- बुराई भरे विचार और सद्विचार प्रत्येक काल में रहे हैं। महत्व इस बात का है कि हम किन विचारों को ग्रहण करते हैं।
-महात्मा गांधी
- तुम यदि बुरे विचारों के भटकाव से बचना चाहते हो तो अपने मन को सदा व्यस्त रखो।
-अथर्ववेद
- जहां इच्छा है, वहां आंसू हैं।
-साधु वासवानी
- जब विचार चंचल होता है तो अस्त व्यस्त और शक्तिहीन हो जाता है। इसलिए विचारों की स्थिरता ही व्यक्तित्व को संपूर्ण बनाती है।
-श्रीमां
- जो प्रतिशोध का विचार करता है, वह स्वयं अपने घाव को नासूर बनाता है। बेकन बुरे विचार ही हमारी सुख-शांति के शत्रु हैं।
-स्वेट मार्डेन
- धन से अच्छे संस्कार उत्पन्न होना शायद संभव हो, लेकिन अच्छे विचारों से ही धन एवं इच्छित वस्तुएं प्राप्त होती हैं।
-कन्फ्यूशियस
- दुष्ट विचार अपनी उत्पत्ति के साथ ही दुष्ट कर्म की ओर खींचने लगता है।
-उपनिषद
- जो व्यक्ति उच्च विचारों की सुखद संगति में रहते हैं, वे कभी भी एकाकी नहीं हो सकते।
-फिलिप सिडनी
- सारे महान विचारों की कोख हृदय में ही होती है।
-नरगिस
- सत्य हजार ढंग से प्रकट कीजिए हर ढंग सत्य को ही उजागर करेगा।
-स्वामी विवेकानंद
- साधना को वासनाओं के नाश और सद्वृत्तियों के निर्माण के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। वासनाएं नष्ट होंगी तो हृदय में उच्च विचार आएंगे। हृदय में उच्च विचार आते ही दुर्बलताएं भाग जाएंगी।
-सुभाष चंद्र बोस
- संसार में न तो कोई हमारा शत्रु है न ही कोई मित्र। उनके प्रति हमारे विचार मित्र और शत्रु का अंतर करते हैं।
-चाणक्य
- समय कैसा चल रहा है, मेरे मित्र कैसे हैं, जहां मैं रहता हूं वह देश कैसा है, मेरी आमदनी क्या है और मेरे खर्च क्या है, मैं कौन हूं और मेरी शक्ति कितनी है ? इन बातों पर जो मनुष्य बार-बार विचार करता है वह श्रेष्ठ है।
-चाणक्य नीति
- दिल में कभी बुरे विचार मत आने दो, वह अपना असर दिखाए बिना नहीं रहते।
-महात्मा गांधी
- सत्य में इतनी शक्ति होती है कि उसकी एक चिंगारी असत्य के पहाड़ी फूस को आसानी से भस्म कर सकती है।
-प्रेमचंद
- विचार और व्यवहार में सामंजस्य न होना ही धूर्तता है, मक्कारी है।
-प्रेमचंद
- विचारों को सजाकर मधुर ढंग से व्यक्त करने वाला प्राप्त हो तो संसार शीघ्र उसके आदेशों को सुनेगा।
-तिरूवल्लुवर
- सच बोलने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको याद नहीं रखना पड़ता कि आपने कल, किससे क्या कहा था।
-रॉबर्ट बेनसन
- सुन्दर विचार, अनमोल धन हैं।
-डी. पाल
- सत्य के मार्ग पर न तो कांटे होते हैं और न ही कोई परेशानी। अतः सत्य को अपने आचरण में धारण करना चाहिए।
-ऋग्वेद
You are reading here:- विचार पर अनमोल सुविचार Quotes Change Your Thinking
- सत्यवादी मनुष्य पर जब विपदा आती है तो लोग उससे सहानुभूति व्यक्त करते हैं। दुष्टों पर जब विपत्ति आती है तो वे लोगों के लिए उपहास की वस्तु बन जाते हैं। लेकिन दुष्टों की विपत्ति ईश्वर के न्याय को सिद्ध करती है और सत्यवादी मनुष्य पर आई विपदा उसके धैर्य को साबित करती है।
-प्रेमचंद
- विचार करते करते अपने को दीवाना न बना डालो, बल्कि जहां हो अपने काम में लगे रहो।
-इमर्सन
- यदि पाशविक विचार समाप्त हो जाएं तो दैवी विचार प्रवाहित होने लगते हैं।
-सत्य साईंबाबा
- यदि हम अपने विचारों व इच्छाओं की जांच करें तो हम उन्हें भूत और भविष्य से ओत-प्रोत पाएंगे।
-पास्कल
- जो कार्य बल और पराक्रम से पूर्ण नहीं हो पाता, उपाय द्वारा वह सरलता से पूर्ण हो जाता है।
-हितोपदेश
- विचार के सिवाय जगत और कुछ नहीं। जगत विचार का ही ठोस रूप है।
-महर्षि रमण
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
Thank You !
Also read here:-