Contents
अपनी सीमाओं को बढ़ा कर बड़ी मंज़िलों को हासिल कीजिये।
अलग अलग लोग सफलता को अलग अलग तरीकों से देखते हैं। लेकिन सफलता को जान पाना बहुत मुश्किल है। सालों से लोगों ने सफलता पाने के लिए आसान कोशिश की है लेकिन ज़्यादातर लोग इसमें असफल रहे। ज़्यादातर लाइफस्टाइल गुरु पुराने आइडियाज के सेल्स मैन होते हैं जिन्हे सफलता के सारे स्लोगन्स पता हैं लेकिन उन्हें लोगों को सफलता की तरफ ले जाना नहीं आता।इन सबक़ में हम सफलता पाने के 10X रूल को देखेंगे। ये सबक एक टॉप सेल्स ट्रेनर और एक सक्सेसफुल बिज़नेसमैन के एक्सपीरिएंस पर आधारित हैं। आने वाले सबक में बताया गया है कि हम कैसे इस आसान से नियम को फॉलो कर के वो सफलता हासिल कर सकते हैं जो कभी हमारे पहुँच के बाहर हुआ करती थी।
10X रूल का मतलब है 10 गुना ज़्यादा इन्वेस्ट कर के 10 गुना ज़्यादा आगे जाइए।
आपको लाइब्रेरी में बहुत सी ऐसी किताबें मिलेंगी जिनमें सफलता को पाने के तरीकों के बारे में बताया गया होगा। लेकिन इतने सारे तरीकों में से सही तरीका चुनना एक बहुत ही मुश्किल काम है। तो इससे पहले आप कोई दूसरे सक्सेस फॉर्मूले की खोज करें, 10X रूल पर एक नज़र डालिये। ये रूल आपको निश्चित तौर पर सफलता दिलवा सकता है।10X रूल कहता है कि सफलता पाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। आपने जितना सोचा है आपको उससे 10 गुना ज़्यादा मेहनत करनी होगा। बिज़नेस में आपको सफलता तभी मिलेगी जब आप अपने कॉम्पिटिटर्स से 10 गुना ज़्यादा इन्वेस्ट करेंगे। तो अगर आपको कोई प्रोडक्ट बेचना है और आप उसके लिए दिन में 10 फ़ोन कॉल करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको दिन में 100 फ़ोन कॉल्स करने होंगे।10X रूल से आप और भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। 10X रूल का दूसरा भाग है कहता है कि आपके सपने आपकी हकीकत से 10 गुना बड़े होने चाहिए। इसके लिए आपको वो सपने देखने होंगे जो शायद आपके सपनों से भी बहार के हों। छोटे सपने देखकर हारने से अच्छा है की आप बड़े सपने देखकर हारिये।जैसे कि अगर आप एक लेखक बनना चाहते हैं तो दो पेज की छोटी कहानी लिखने के बजाय एक नॅावेल लिखने के बारे में सोचिये। क्योंकि अगर आप दो पेज की कहानी लिख भी लेते हैं फिर भी आप खुद को एक राइटर नहीं मानेंगे।इस तरह से 10X रूल हमें बड़े सपने देखने और ज़्यादा मेहनत करने के लिए मोटीवेट करता है।10X रूल की मदद से आप अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल कर अपनी आशाओं से बड़ी चीज़ों को हासिल कर सकते हैं।इतिहास गवाह है कि सिर्फ अच्छा प्रोडक्ट होने से ही आपको सफलता नहीं मिलती। मार्केट में सफलता पाने के लिए आपके पास सही नज़रिया होना चाहिये। इसके लिए आपके पास परेशानियों से निपटने का हुनर होना चाहिये। इसलिए 10X रूल आपको आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार भी करता है।अगर आप 10X रूल को फॉलो कर रहे हैं तो आपको आने वाली हर समस्या का सामना करना होगा। सोचिये अगर आपको अपने प्रोडक्ट लाइन में १ लाख आइटम बेचने हों है जबकि दूसरे सेल्समेन सिर्फ दस हज़ार ही बेच पा रहे हों। आपके इतने बड़े गोल का मतलब है कि आपके पास बहुत सारे आर्डर आएंगे जिससे आप सफल हो जाएंगे जबकि दूसरे फेल हो जाऐंगे।10X रूल सफलता के लिए बहुत सी गाइडलाइन्स भी देता है। लोग अक्सर सोचते हैं कि सफलता सिर्फ दूसरों के लिए है उनके लिए नहीं। आपको इस भ्रम से बाहर निकलना होगा क्योंकि सफलता की कोई सीमा नहीं है। लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन सफलता को हर कोई हासिल कर सकता है। 10X की सोच के साथ आप दूसरों का नुक्सान किये बगैर भी सफलता हासिल कर सकते हैं।जैसे कि अगर आप एक नया सेल फ़ोन मार्केट में लाते हैं तो आप एक सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। आप सभी की भलाई कर रहे हैं। दूसरे बिज़नसमैन शायद आपको जलन की भावना से देखें लेकिन वो भी आपसे कुछ सीख कर सफलता हासिल कर सकते हैं। इस तरह से 10X रूल की मदद से आप अपने आप को सब कुछ हासिल करने के लिए आगे बढ़ा सकते हैं और अपनी शक्ति का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।उदहारण के लिए आप डाइनैमिक इंडिया ग्रुप (Dynamic India Group) के फाउन्डर सोनु शर्मा को ले लीजिए। 25 साल की उम्र तक वे एक मिडल क्लास के लड़के थे जिन्हें लोग नालायक समझते थे। लेकिन एक दिन उनके एक दोस्त ने उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग ग्रुप के साथ जोड़ दिया। फिर उन्होंने अपनी सोच बदल कर खुद वो हासिल करने पर मजबूर किया जो उनके पहुँच के बाहर था।
चुनौतियों का सामना कीजिये।
जब हमारा सामना किसी चुनौती से होता है तो हम या तो कुछ भी नहीं करते, या पीछे मुड़ जाते हैं, या उसका सामना नार्मल तरीके से करते हैं या फिर डट कर उसका सामना करते हैं। अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको चुनौतियों का सामना डट कर करना होगा। जब आपका आमना सामना किसी चुनौती से हो तो आप अपनी कमज़ोरियों को अनदेखा कर पूरा ज़ोर लगा कर उसका सामना कीजिए। आप ये मत सोचिये कि आपको उसके लिए कितनी मेहनत करनी होगी। आप बस डट कर उस चुनौती का सामना कीजिये। अगर आपको अपना कोई प्रोडक्ट बेचना है तो जब तक वो बिक न जाए तब तक आप काम करना मत छोड़िए।सफलता पाने के लिए आपको ज़िम्मेदारी लेनी ही होगी। आपको सफलता सिर्फ आप ही दिला सकते हैं। आप खतरों को न देखकर मंज़िलों को देखिये। अगर आप एवरेज हैं तो अपनी सीमाओं को बढ़ा कर खुद को एक्स्ट्राऑर्डिनरी बनाइये। ये दुनिया एवरेज लोगों से भरी पड़ी है। अगर आप सिर्फ कल या परसों के बारे में सोचते हैं तो आप एवरेज बनने की कोशिश कर रहे हैं। एक्स्ट्राऑर्डिनरी बनने के लिए आपको दूर तक सोचने होगा। एवरेज होने का मतलब आप कभी भी टूट सकते हैं। 2008 की फाइनेंशियल क्राइसिस में मिडिल क्लास के ज़्यादातर लोग गरीब हो गए थे।
एवरेज होना काफी नहीं है। अगर आप हमेशा के लिए सफल होना चाहते हैं तो आपको एवरेज से 10 गुना बड़े सपने देखने होंगे।
अगर आपको सबसे बड़ी सफलता हासिल करनी है तो आपको अपना सब कुछ दांव पर लगाना होगा।
अगर आपने कभी पोकर खेला है तो आपको पता होगा कि आल इन होना बहुत रिस्की होता है। इसमें आप या तो सब कुछ जीत जाते हैं या सब कुछ हार जाते हैं। लेकिन असल ज़िन्दगी में अपना सब कुछ दांव पर लगाना इतना रिस्की नहीं है। 10X रूल में सब कुछ दांव पर लगाने का मतलब है अपना पूरा ज़ोर और पूरी एनर्जी लगा कर नए आइडियाज के साथ अपने गोल पाने के लिए आगे बढ़ना।सबसे पहले आपको ऐसे लक्ष्य तय करने होंगे जिसको पाने के लिए आप मोटिवेट हो सकें। और फिर आपको अपने उस लक्ष्य के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देना है। बड़े बड़े सपने देखने से आपको बड़ी बड़ी परेशानियां झेलनी होंगी। अक्सर लोग ऐसे हालातों में टूट जाते हैं। इसलिए आपको अपना दिमाग इस्तेमाल कर के हर वो काम करना है जिससे आपको सफलता मिले। आप असफल लोगों से सीखिये न की उनकी गालियों को दोहराइये। ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए आपको अपने सपनों को खुद पर हावी होने देना होगा। आपको अपने सपनों को अपने जीने की वजह बनना होगा।आप बच्चों से काफी कुछ सीख सकते हैं। जब उन्हें कोई नयी चीज़ मिलती है तो वो उसे अपनी पूरी एनर्जी और टाइम दे देते हैं। आपको भी अपनी मंजिलों को पाने के लिए यही करना होगा। जब लोग आपको इतनी मेहनत करते हुए देखेंगे तो वो भी आपके बनाए हुए रास्ते पर चलने लगेंगे। लेकिन अगर आप असफल हो जाते हैं तो वो आप पर भरोसा करना छोड़ देंगे। इसलिए आपको बहाना बनाना और हारने से डरना छोड़कर सिर्फ अपनी मंज़िलों पर ध्यान देना होगा। अगर आप असफल हो जाते हैं तो आपको उसकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आप आगे बढ़ते जाइये।
अपने समय और अपनी भावनाओं पर काबू पाइए और हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहिए।
10X रूल में आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपको हमेशा कुछ नया सीखते रहना है। सफलता की राह में आप बहुत कुछ सीखते हैं। उन चीजों पर से अपना ध्यान हटाइए जो आपको काम करने से रोकती हैं। अपनी आँखों को सिर्फ अपनी मंज़िल पर रखिये। फाइनेंशियल क्राइसिस के वक्त ज़्यादातर लोग अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने में लगे रहते हैं। आप सिर्फ अपने गोल्स की चिंता कीजिये। अगर आप कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ रहे हैं तो आपको डरने की ज़रूरत नहीं है। अक्सर लोग इस बात से डर जाते हैं कि ज़्यादा आगे जाने से उनके अपने उनसे जलने लगेंगे जो कि अच्छी बात नहीं है। लेकिन इसमें कोई बुराई नहीं है। क्या फेसबुक और कोको कोला के आगे बढ़ने से उन्हें कोई परेशानी हुई है?आपको अपने समय और अपनी भावनाओं पर काबू पाना होगा। इन दोनों चीज़ों पर काबू पाने के लिए आपको अपने दिमाग को तैयार करना होगा। आपको कम से कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा हासिल करने की कोशिश करनी होगी। अपने समय को ध्यान में रखकर काम कीजिये और उसे सही से इस्तेमाल करना सीखिये।हम उदहारण के लिए मुकेश अम्बानी को ले सकते हैं। वे रोज़ सुबह 5:30 पर उठकर देर रात तक काम करते हैं। उन्हें करीब से जानने वाले लोग उनकी सफलता का श्रेय उनकी टाइम मैनेजमेंट स्किल्स को देते हैं।डर और गर्व जैसी भावनाएं आपको पीछे धकेल सकती हैं। रिस्क का डर आपको आपकी मंज़िलों से दूर कर सकता है। ज़्यादा गर्व करने से आप फीडबैक लेने से नफरत करने लगेंगे।
अगर आपका सामना ऐसी भावनाओं से हो तो आपको उनपर काबू पा कर अपने गोल की तरफ बढ़ते रहना है।
आप वो टारगेट चुनिए जो आपको अच्छा लगता है।
अब जब आप 10X रूल को अपनी ज़िन्दगी में अप्लाई करना जान गए हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आपको अपना गोल कैसे चुनना है।आप वो बिलकुल मत करिये जो आपके आस पास के लोग करते हैं। उदहारण के लिए कस्टमर सेटिस्फेक्शन को ले लीजिये।हम सभी को यह बताया जाता है कि कस्टमर सटिस्फैक्शन बहुत ही ज़रूरी है। लेकिन ज़्यादातर कंपनियों के पास ज्यादा कस्टमर्स नहीं होते। इसलिए उन्हें सबसे पहले अपने कस्टमर्स को बढ़ाना होगा। आपको अपनी एनर्जी नए कस्टमर्स को खोजने में लगनी चाहिए। ज़्यादातर सक्सेसफुल कम्पनियां जैसे गूगल और एप्पल ने सबसे पहले अपने कस्टमर्स बढ़ाए। वे जानते थे कि जब ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनके ब्रांड को इस्तेमाल करेंगे तो वे ज़्यादा से ज़्यादा आगे जाऐंगे।आपको ये बात हमेशा ध्यान में रखनी होगी कि कस्टमर फीडबैक से हमेशा आपका ही फायदा होगा। इससे आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। आपको मार्किट में अपनी एक पहचान बनानी होगी। जैसे कि जब लोग MP3 प्लेयर्स के बारे में सोचते हैं तो वो एप्पल का नाम लेते हैं, जब वे ऍप बेस्ड मोबिलिटी सर्विसेज के बारे में सोचते हैं तो वे ओला का नाम लेते हैं। इन कंपनियों ने अपने काम की एक पहचान बनायीं है और गर्व के साथ उसका प्रचार किया है।एक बार आपने अपना गोल चुन लिया तो आप उसे हासिल करने के लिए काम करना शुरू कर दीजीए। अपने मंज़िलों को देखते हुए अपने काम की लिस्ट बनाइए और उसे करिये। तो अगर आपको 100000 यूनिट्स बेचने हैं तो आपको वह तक पहुंचने का तरीका खोजना होगा। क्या इसके लिए आपको अपना मार्केटिंग का बजट बढ़ाना चाहिए या फिर आपको एडवर्टाइस करना चाहिए।एक बार अपने अपने काम की लिस्ट बना ली, तो आपको ये देखना चाहिए कि क्या करने से आपका काम हो रहा है और क्या करने से नहीं।
आप वो टारगेट चुनिए जो आपको अच्छा लगता है।अब जब आप 10X रूल को अपनी ज़िन्दगी में अप्लाई करना जान गए हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आपको अपना गोल कैसे चुनना है।आप वो बिलकुल मत करिये जो आपके आस पास के लोग करते हैं। उदहारण के लिए कस्टमर सेटिस्फेक्शन को ले लीजिये।हम सभी को यह बताया जाता है कि कस्टमर सटिस्फैक्शन बहुत ही ज़रूरी है। लेकिन ज़्यादातर कंपनियों के पास ज्यादा कस्टमर्स नहीं होते। इसलिए उन्हें सबसे पहले अपने कस्टमर्स को बढ़ाना होगा। आपको अपनी एनर्जी नए कस्टमर्स को खोजने में लगनी चाहिए। ज़्यादातर सक्सेसफुल कम्पनियां जैसे गूगल और एप्पल ने सबसे पहले अपने कस्टमर्स बढ़ाए। वे जानते थे कि जब ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनके ब्रांड को इस्तेमाल करेंगे तो वे ज़्यादा से ज़्यादा आगे जाऐंगे।आपको ये बात हमेशा ध्यान में रखनी होगी कि कस्टमर फीडबैक से हमेशा आपका ही फायदा होगा। इससे आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। आपको मार्किट में अपनी एक पहचान बनानी होगी। जैसे कि जब लोग MP3 प्लेयर्स के बारे में सोचते हैं तो वो एप्पल का नाम लेते हैं, जब वे ऍप बेस्ड मोबिलिटी सर्विसेज के बारे में सोचते हैं तो वे ओला का नाम लेते हैं। इन कंपनियों ने अपने काम की एक पहचान बनायीं है और गर्व के साथ उसका प्रचार किया है।एक बार आपने अपना गोल चुन लिया तो आप उसे हासिल करने के लिए काम करना शुरू कर दीजीए। अपने मंज़िलों को देखते हुए अपने काम की लिस्ट बनाइए और उसे करिये। तो अगर आपको 100000 यूनिट्स बेचने हैं तो आपको वह तक पहुंचने का तरीका खोजना होगा। क्या इसके लिए आपको अपना मार्केटिंग का बजट बढ़ाना चाहिए या फिर आपको एडवर्टाइस करना चाहिए।एक बार अपने अपने काम की लिस्ट बना ली, तो आपको ये देखना चाहिए कि क्या करने से आपका काम हो रहा है और क्या करने से नहीं।
कुल मिला कर
10X रूल अपने गोल और फोकस को बढ़ा कर वो हासिल करने के बारे में है जो आपके सोच और पहुँच के बाहर है। 10X माइन्डसेट के साथ आप बड़ा सोचकर, ज़्यादा मेहनत कर के और ज़्यादा प्रेरित होकर अपने गोल की तरफ बढ़ सकते हैं।
Leave a Reply