अनुभव पर 31 अनमोल सुविचार | 31 Priceless thoughts on experience
नमस्कार पाठकों, आज के इस (अनुभव पर 31 अनमोल सुविचार | 31 Priceless thoughts on experience) नए लेख में हम अनुभव पर आधारित विभिन्न महापुरुषों के विचारों का अध्ययन करेंगे और उनकों अपने दैनिक जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे। इससे पहले अगर आप हमारे सभी लेखों की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो आप दाहिने साइड में दिए गए बेल notification को क्लिक कर बिलकुल फ्री सब्सक्रिप्शन जरुर ले लें। इसके आलावा अगर आप टेलीग्राम यूजर हैं तो इस पोस्ट के अंत में दिए लिंक पर क्लिक कर आप हमारें टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं। इस लेख को पढने के बाद अपनी प्रतिक्रिया कमेंट के माध्यम से जरुर दीजियेगा।
31 Priceless thoughts on experience
- कष्ट सहने पर ही अनुभव होता है।
-प्रेमचंद
- अनुभव बताता है कि आपातकाल में दृढ़निश्चय ही सहायक होता है।
-शेख सादी
- अनुभव बीस वर्ष में जितना सिखाता है, विद्वता एक वर्ष में उससे अधिक सिखा देती है। अनुभव तर्क से परे है। श्रद्धा अनुभव के आधार पर रहने वाली, पर उससे भी परे की बात है।
-विनोबा भावे
- अनुभव वह कंधा है जो कि जीवन में आपको उस समय नसीब होता है, जबकि आपके बाल झड़ चुके हों।
-अज्ञात
- अनुभव वह है जो आपके पास उस समय होता है, जब आप उसका इस्तेमाल न कर सकें।
-लियॉन
इससे पहले वाली पोस्ट को जरुर पढ़ें:- विनम्रता पर सुविचार | Priceless thoughts on humility or Politeness
- अनुभव की पाठशाला बहुत महंगी है, लेकिन मूर्ख लोग दूसरी पाठशाला में ही शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं, क्योंकि यह सच है कि हम परामर्श दे सकते हैं, किंतु कौशल नहीं दे सकते।
-बेंजामिन फ्रैंकलिन
आप पढ़ रहे हैं:- अनुभव पर 31 अनमोल सुविचार | 31 Priceless thoughts on experience
- अनुभव वह नाम है, जो प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूलों को दिया करता है।
-आस्कर वाइल्ड
- अनुभव हमारी बुद्धिमत्ता को बढ़ाता है लेकिन हमारी भूलों को कम नहीं कर सकता।
-जोसफ
- दूसरों के अनुभवों के खजाने से सेंधमारी करने वाला शख्स बुद्धिमान है।
-राजा ठाकुर
- हमारे आध्यात्मिक अनुभव शब्दों के कमजोर माध्यम से नहीं, बल्कि हमारे जीवन दृष्टांतों के द्वारा व्यक्त किए जाने चाहिए।
-राधाकृष्ण परमहंस
- अनुभव सच्चा गुरु है। काकोडिया वाद सही चीज के पीछे वक्त देना हमको खटकता है। निकम्मी के पीछे सवार होते हैं और खुश होते हैं।
-महात्मा गांधी
- अपना कार्य सिद्ध होने तक ही कार्यार्थी व्यक्ति का सम्मान करता है। नदी के दूसरे किनारे पहुंचने पर नौका का क्या प्रयोजन होता है।
-अज्ञात
- प्रभु के विश्वासी को सर्वदा सुकाल है, दुर्भाग्यशाली के लिए अकाल ही अकाल है।
-तुकाराम
आप पढ़ रहे हैं:- अनुभव पर 31 अनमोल सुविचार | 31 Priceless thoughts on experience
- पांच वर्ष तक पुत्र को प्यार करें, दस वर्ष तक पुत्र को अच्छे मार्ग पर चलाने के लिए दण्डित कर सकते हो, लेकिन सोलह वर्ष के बाद पुत्र को मित्र की भांति स्वीकार कर लो।
-चाणक्य
- पुरानी लकड़ी जलने में तथा पुराना घोड़ा सवारी करने में सर्वोत्तम होते हैं।
-अज्ञात
- भूल करके सीखा जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जीवन भर भूल ही की जाए।
-महात्मा गांधी
- किसी भी कार्य को करने में जितनी जल्दी करोगे उतनी ही देर लगेगी।
-चाणक्य
- अगर तुम अपने रहस्यों को अपने तक नहीं रख सकते, तो अपने मित्रों से यह आशा मत रखो कि वह उसे गुप्त रखेंगे।
-सेनेका
आप पढ़ रहे हैं:- अनुभव पर 31 अनमोल सुविचार | 31 Priceless thoughts on experience
- कोई भी व्यक्ति अनेक और बड़ी गलतियां किए बिना महान नहीं बनता।
-ग्लैडस्टोन
- बुद्धि की शुद्धि के लिए भगवान की भक्ति से बढ़कर कोई भी साधन आज तक अनुभव में नहीं आया।
-विनोबा भावे
- मूर्ख बुद्धिमानी का दावा करता है।
-हिन्दी लोकोक्ति
- जो नहीं बोलता उसकी भी लोग निंदा करते हैं और जो बहुत बोलता है उसे भी दोष लगाते हैं। इसी तरह मितभाषी की भी लोग निंदा करते हैं। संसार में ऐसा कोई नहीं जिसकी लोग निंदा न करें। बिलकुल ही प्रशंसित पुरुष न कभी हुआ, न कभी होगा और न आजकल है।
-अज्ञात
इसे भी पढ़ सकते हैं :- परिश्रम पर धाकड़ अनमोल सुविचार | Priceless Quotes based on hard work
- अपना आदर करने वालों के सामने अपना अपमान कई गुणा असह्य हो जाता है।
-प्रेमचंद
- अग्नि से सोना परखा जाता है, और विपत्ति में वीर पुरुष ।
-सेनेका
- अच्छी स्त्री से विवाह, जीवन के तूफान में बंदरगाह और खराब स्त्री से विवाह, बंदरगाह में तूफान है।
-जे. पी. सेन
- अनुभव सिर्फ ज्ञान नहीं देता, बल्कि वासनाओं से मुक्ति दिला देता है।
-ओशो
- अनुभव अमूल्य कसौटी है।
-रविन्द्रनाथ ठाकुर
- जो अनुभव के स्रोत का जल पीने की उपेक्षा करता है वह सम्भवतः अज्ञानरूपी मरुस्थल में प्यासा ही मर जाएगा।
-लिड. पो
- दूसरों के अनुभव से लाभ उठाने वाला ही बुद्धिमान है।
-पंडित जवाहर लाल नेहरु
आप पढ़ रहे थे:- अनुभव पर 31 अनमोल सुविचार | 31 Priceless thoughts on experience
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
धन्यवाद् !
Also read here:-
21 Tips to Build a Successful Life | आज ही जान लो
कर्म पर विभिन्न महापुरुषों के अपने-अपने विचार
परिश्रम पर धाकड़ अनमोल सुविचार | Priceless Quotes based on hard work