Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023: बिहार सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती है. जैसा की आप सभी किसान भाई जानते हैं की प्राकृतिक आपदाओं के आने से खेती-बारी और किसानी के साथ -साथ मछली पालन पर भी काफ़ी गहरा असर देखने को मिलता है. मछुआरों को भी प्राकृतिक आपदाओं के कारण बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव उनके रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार “Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023” के अंतर्गत मछुआरों को 4500 रूपये सहायता धन राशी के रूप में देने का घोषणा की है. इस सहायता राशी के माध्यम से मछुआरें अपने नुकसान की भरपाई कर पाएंगे.
अब आपके लिए यहाँ सबसे जरुर बात यह है की आप इसके लिए आवेदन कैसे करेंगे और इसके लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी. आज के इस लेख में हम इन सभी जानकारियों को विस्तार से बताने वालें हैं. जिसके मदद से आप आसानी से घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं!
ध्यान रखें: राहत-सह-बचत योजना का लाभ उठाने के लिए आपको 31 जनवरी 2023 से पहले आवेदन करना होगा, तभी आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे!
Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023 का ओवरव्यू | ||
1 | योजना | बिहार राहत-सह-बचत योजना 2023 |
2 | राज्य का नाम | बिहार |
3 | लाभार्थी | मछुआरा |
4 | विभाग | बिहार पशु एवं मत्स्य पालन विभाग |
5 | आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2023 तक |
6 | आवेदन प्रकार | केवल ऑनलाइन |
7 | आधिकारिक पोर्टल | क्लिक करें! |
Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023 Kya Hai?
यहाँ मैं आपको आसान शब्दों में बताना चाहता हूँ की यह एक ऐसी योजना है, जिसका उद्देश्य ग़रीबी रेखा से निचे रह रहे मछुआरों को मछली पालन हेतु आर्थिक मदद पहुँचाना है. इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष मछुआरों को 4500 रूपये देने का प्रावधान है. जो तीन क़िस्तों में प्रदान किया जाता है. इसके बारे में हम आगे आपको विस्तार बताएँगे.
बिहार राज्य में प्रत्येक वर्ष जून,जुलाई और अगस्त के महीने में मछली मारने के ऊपर प्रतिबन्ध लगा दिया जाता हुई, ऐसा इसलिए क्योंकि इन महीने में मछली में हानिकारक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जितने भी मछुआरें भाई मछली पालन किये होते हैं उनकों अपना जीवन-यापन करने में कठिनाई होती है. उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है.
इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के द्वारा 1500 रूपये के हिसाब से तीन महीने तक सहायता राशि दि जाती है.

बिहार राहत-सह-बचत योजना का सञ्चालन बिहार के पशु एंव मत्स्य विभाग द्वारा किया गया है, जिसका लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के आवश्यकता पड़ती है. यह सुविधा ऑफलाइन उपलब्ध नही है.
बिहार राहत-सह-बचत योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य मछुआरों को सहयता पहुँचाना है. इस योजना का लाभ उन्ही तीन महीने के लिए है जिस महीने में मछली मारने के ऊपर रोक लगाया गया है. जैसे- जून, जुलाई और अगस्त माह में!
इस योजना के माध्यम से मछलियों के प्रजनन में सहयता मिलता है, जिससे उनकी संख्या में वृद्धि होती है. आपको अलग से खरीद कर बिज (जीरा) डालने की जरूरत नही पड़ती है.
मछुआरों को सहायता राशि कुल कितने क़िस्तों में दि जाएगी?
मछुआरों को सहायता राशि तीन क़िस्तों में दिया जायेगा. प्रत्येक क़िस्त में 1500 रूपये प्रदान किये जायेंगे. इस तरह से कुल 4500 रूपये मछुआरों को सहायता राशि के रूप में मिलेंगे.
Bihar Rahat Sah Bachat Yojana का क्या लाभ है?
1 | मछलियों के शिकार पर रोक लग जाता है, जिससे प्रजनन की प्रक्रिया होती है, संख्या में वृद्धि होती है. |
2 | प्रजनन की प्रक्रिया के होने से किसान को अलग से बिज या जीरा डालने की जरुर नही पड़त है. |
3 | उन मछुआरों को काफी लाभ पहुँचता है जो पूर्ण रूप से मछली पालन पर ही आश्रित हैं. |
4 | बाढ़ जैसी भयावह स्तिथि में मछुआरों को जीवन-यापन के लिए सहायता मिल जाता है. |
इस योजना का चयन प्रक्रिया क्या है?

इस योजना का शुरुआत ग़रीबी रेखा से निचे रह रहे मछुआरों को मदद पहुँचाना के लिए बिहार में बिहार सरकार द्वारा करा गया है. अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं, इसका कुछ मापदंड अर्थात प्रक्रिया है जो निचे दिया गया है. एक बार ध्यान से अध्ययन कर लें!
- इसका लाभ वैसे किसानों को दिया जाएगा जो पूर्ण रूप से मत्स्य पालन पर ही निर्भर हैं.
- मछली पालक (मछुआरें) अथवा आवेदक का उम्र कम-से-कम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष ही होना चाहिए.
- ग़रीबी रेखा से निचे रह रहे मछुआरों को इसका लाभ दिया जायेगा
- जिला मत्स्य पदाधिकारी सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निर्गत नि:शुल्क मत्स्य शिकारमाही प्रमाण-पत्र धारक होना जरुरी है.
राहत-सह-बचत योजना के लिए कौनसे दस्तावेज़ चाहिए?
अगर आप बिहार सरकार के इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए. अन्यथा आप इसका लाभ उठाने से वंचित रह जायेंगे. निचे तालिका में सभी दस्तावेज दिए गए हैं.
1 | आधार कार्ड (Aadhaar Card) |
2 | आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) |
3 | निवास प्रमाणपत्र (Residence Certificate) |
4 | जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate) |
5 | बैंक का पासबुक (Bank Passbook) |
6 | राशनकार्ड (Ration Card ) |
7 | दो पासपोर्ट साइज़ फोटो |
8 | वार्षिक अंशदान की सहमति, मत्स्यजीवों सहयोग समिति / निबंधित फेडरेशन / निबंधित वेलफेयर सोसाइटी / समूह के सदस्यता प्रमाण पत्र |
9 | जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निर्गत नि:शुल्क शिकारमाही प्रमाण पत्र |
10 | पूर्णकालिक मत्स्य शिकारमाही करने करने से संबन्धित त्रिस्तरीय पंचायत समिति के सदस्य / पदाधिकारी अथवा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के कार्यकारिणी के किसी सदस्य का अनुशंसा पत्र |
बिहार राहत-सह-बचत योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपके पास ऊपर बताएं गए सभी दस्तावेज अर्थात डाक्यूमेंट्स हैं तो आप इसका लाभ उठाने के योग्य हो. अब आपको बिहार सरकार के पशु एंव मत्स्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा. निचे में आपको इसका प्रक्रिया बताया गया है, इसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर पायेंगे.
- सबसे पहले आपको बिहार के पशु एवं मत्स्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://misfisheries.bihar.gov.in/ पर जाना होगा.
- यहाँ आपको वितीय वर्ष 2022-2023 के लिए आवेदन करने के लिए कहा जाएगा वहां पर क्लिक करना होगा. https://fisheries.bihar.gov.in/Accordion.aspx
- अब आपको आगे रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा वहां क्लिक करना होगा- https://misfisheries.bihar.gov.in/RegisterFisheries.aspx
- आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो फॉर्म के रूप में होगा उसमें सभी जानकारियों को सही से भर दें.
- अब आपको Send OTP पर क्लिक करना होगा, आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर एक ओटिपी आएगा उसे डालकर वेरीफाई करना होगा.
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा उसे संभाल कर रखना होगा क्योंकि आगे जरूरत पड़ेगा.
- अब आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमें पूछे गये जानकारी को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना होगा.
- अंतिम चरण में आपका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया जायेगा. उसके बाद आवेदन रसीद को प्रिंटआउट निकाल लेना होगा या सेव कर लेना होगा.
लॉग इन की प्रक्रिया:

- अब आपका पंजीकरण हो चूका होगा, अपने यूनिक लॉग इन आईडी के द्वारा डैशबोर्ड में लॉग इन होना होगा.
- लॉग इन होने के लिए आप पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को दर्ज करना होगा.
- इस तरह से आप अपने अकाउंट में लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन को सबमिट कर सकेंगे साथ ही आप अपने एप्लीकेशन के स्तिथि को भी जाँच कर सकेंगे.
कुछ important Links:
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Click Here |
पंजीकरण लिंक | Click Here |
लॉग इन लिंक | Click Here |
आधिकारिक पोर्टल | Click Here |
होम पेज | Click Here |
टेलीग्राम लिंक | Click Here |
सहायता नंबर | 1800-345-6185 |
फेसबुक पेज लिंक | Click Here |
निष्कर्ष
इस लेख में आपको बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना “Rahat Sah Bachat Yojana 2023” के बारे में बताने की पूरी कोशिश की गयी है ताकि आप सभी मछुआरें भाई इसका लाभ उठा सकें. आशा करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आई हो. इस लेख के बारे में आपका कोई सुझाव या शिकायत हो तो हमें जरुर बताएं. और आप और ज्यादा इसके बारे में जानना चाहते हैं तो विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6185 पर संपर्क करें!
FAQs
Q1. बिहार राहत सह बचत योजना की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. 31 जनवरी 2023
Q2. बिहार राहत सह बचत योजना क्या है?
Ans. बिहार सरकार का एक योजना है जिसमें मछुआरों को 4500 रूपये सहायता के रूप में दिया जाता है. अधिक जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें!
Q3. बिहार राहत सह बचत योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans. 1800-345-6185
Q4. बिहार राहत सह बचत योजना का अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. https://fisheries.bihar.gov.in/