Dark truth social media | सोशल मीडिया का काला सच- 2022
नमस्कार पाठकों, आज की जो टॉपिक है- सोशल मीडिया का काला सच-2022, यह हर एक युवा पीढ़ी के लिए बहुत ही Useful होने वाला है।अगर आप आने वाले नए वर्ष में कुछ नया और धमाकेदार करना चाहते हैं, तो आप इस लेख को पूरा जरुर पढियेगा। अगर आप खुद की लाइफ को लेकर सीरियस नही हैं, तो आप इस लेख को यहीं पर छोडकर चले जायें।
मार्क्स जुकरबर्ग से एक बार पूछा गया- क्या आप बता सकते हैं की पिछली रात आप किस होटल में ठहरे थे? पहले तो मार्क्स जुकर्बेर्ग ने खूब सोचा और फिर बाद में उन्होंने ना कह दिया। थोड़ी देर बाद उनसे पुनः एक सवाल पूछा गया। क्या आप बता सकते हैं की पिछली बार आपने किस को सन्देश भेजा था। उन्होंने कहा नहीं, यहाँ मैं इतने लोगों के सामने नहीं बता सकता।
पाठकों, जिस व्यक्ति को हर इन्सान के बारे में जानकारी है, वह खुद के बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहता है।
आज हम सोशल मीडिया के ऐसे सच्चाई को जानेंगे, जिसे सुनने के बाद आपका होश उड़ जायेगा।
आज के इस डिजिटल युग में शायद ही कोई युवा होगा, जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नही करता होगा। आप भी करते हो और यहीं वजह है की आप मेरे इस लेख को पढ़ रह हो। दोस्तों वास्तव में सोशल मीडिया प्लेटफार्म स्मार्टफोंस के लिए बनाई गयी थी, लेकिन आज सभी फोंस सोशल मीडिया के लिए बनाएं जाते हैं।