IPL Auction 2023 Update

IPL Auction 2023 Update: आईपीएल 2023 के नेक्स्ट सीजन के लिए ऑक्शन की पूरी तैयारी कर ली गयी है। नीलामी का श्री गणेश 23 दिसम्बर को केरल के कोच्ची में होने वाला है। प्रत्येक टीमें पेन और कागज लेकर हिसाब लगाने में जुट चुकी है की किस पर कितना दाव लगाया जाय और किस पर नही लगाया जाये। इस बार का आईपीएल मैच महेंद्र सिंह धोनी के लिए यादगार होने वाला है क्योंकि यह उनका आखिर आईपीएल मैच हो सकता है।
इसी वजह से यह कयास लागाया जा रहा की महेंद्र सिंह धोनी कुछ हॉट सीट(टेबल) पर बैठ कर टीमों का सिलेक्शन करेंगे। भारत के नामी पूर्व खिलाडी आकाश चोपड़ा ने यह भविष्यवाणी करी है की इस बार मिनी नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी किस खिलाड़ी पर दाव अजमाने वाले हैं।
आकाश चोपड़ा ने कहा बेन स्टोक्स नही इस खिलाडी पर लगायेंगे दाव
आकाश चोपड़ा अक्सर अपने YouTube चैनल पर क्रिकेट से जुड़े विश्लेषण करते रहे हैं। इस बार के विश्लेषण में उन्होंने आईपीएल ऑक्शन को लेकर चर्चा करी और एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की इस बार धोनी 11-12 करोड़ रूपये की बोली लगा सकते हैं। क्योंकि जिस तरह के खिलाडी को धोनी पसंद करते हैं वह सारी खूबियाँ सैम करन में मौजूद है। सैम करन डेथ ओवेर्स का बखूबी ध्यान रखते हैं और और निचले क्रम की बल्लेबाज़ी भी सही ढंग से कर लेते हैं। इसे भी पढ़ें: “फुल थ्रोटल”- नेट्स प्रैक्टिस करते हुए बुमराह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो, वापसी की तैयारी
आकाश चोपड़ा ने इस चर्चा को आगे जारी रखे हुए कहा की, पहले लगता था की धोनी अपना दाव बेन स्टोक्स पर लगायेंगे लेकिन नही- उनका झुकाव सैम करन के तरफ है, क्योंकि पहले भी वे फ्रेंचाइजी के साथ रहे हैं और धोनी को मेल-जोल पसंद है। वहीँ अगर कप्तान की बात करें तो धोनी जेसन होल्डर को चुन सकते हैं या नही तो केन विलियमसन के तरफ़ रुख कर सकते हैं।
Watch Video
आखिर धोनी क्यों लगा रहे सैम करन (Sam Curran) पर दाव
सैम करन इंग्लैंड टीम के तरफ से खेलने वाले सबसे शानदार फॉर्म के खिलाडी है। बीते टी20 विश्व कप के फाइनल में सैम ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लपक लिए थे। जिसके बाद उन्हें मन ऑफ़ दि मैच दिया गया था। इसके आलावा और भी कई सारी मैचों में सैम का प्रदर्शन काबिलेतारीफ़ रहा है। बस यहीं कुछ ख़ास पॉइंट्स हैं जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी अपना दाव सैम करन पर लगा सकते हैं।
Latest Cricket News Update के लिए “अनमोलसोच डॉट इन” के साथ जुड़े रहे! अभी हमारे टेलीग्राम चैनल के साथ जुडें।