जीवन पर आधारित बेहतरीन अनमोल सुविचार
जिन्दगी का अर्थ सिर्फ सांस लेना नहीं है, संवेदना विहीन व्यक्ति को मरा ही समझना चाहिए। जिसमें महसूस करने की सामर्थ्य होगी, वही किसी के लिए कुछ करने की बात सोचेगा और किसी के लिए कुछ करेगा भी। यही तो व्यवहार है।
व्यवहार को साफ-सुथरा और मजबूत बनाने के लिए ऐसे गुणों की आवश्यकता होती है, जो दूसरों में अपनापन जगा सकें। जिंदगी के मायने ही हैं, जहां अपनों के सिवाय कोई दूसरा रहे ही नहीं, अर्थात् सभी अपने हो जाएं, कोई दूसरा न हो। यह थोथा आदर्श नहीं, व्यावहारिक सत्य है।
मेरे प्रिय पाठकों, आइये अब हम जीवन पर आधारित कुछ बेहतरीन अनमोल सुविचारों का अनुसरण करते हैं। रोजाना ऐसे ही बेहतरीन लेख पाने के लिए आप “अनमोलसोच डॉट इन” का बिलकुल फ्री में E-mail सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
आप पढ़ रहे हैं :- जीवन पर आधारित बेहतरीन अनमोल सुविचार
- जीवन संघर्ष में वही सफल होते हैं, जिन्हें माता-पिता ने शांत रहने और धैर्य रखने की शिक्षा दी हो।
-भर्तृहरि
- जीवन का रहस्य भोग में नहीं, अनुभव के द्वारा शिक्षा प्राप्ति में है।
-स्वामी विवेकानंद
- जीवन विकास का सिद्धांत है, स्थिर रहने का नहीं।
-जवाहर लाल नेहरू
- जीवन न तो सुखमय है न केवल भार रूप है, यह एक साधना है।
-काका कालेलकर
- जीवन पथ में एक बार उलटी राह चलकर फिर सीधे मार्ग पर आना कठिन है।
-प्रेमचंद
- जो जीवन को जैसे-तैसे घसीटते हुए जीता है, वह नित्य मरता है।
-फ्रांसीसी लोकोक्ति
- जीवन परमात्मा तक का तीर्थ है।
-सत्य साईं बाबा
- जीवन का रहस्य निःस्वार्थ सेवा है।
-महात्मा गांधी
आप पढ़ रहे हैं :- जीवन पर आधारित बेहतरीन अनमोल सुविचार
- जिसकी कीर्ति नष्ट हो गई, उसका जीवन भी नष्ट हो जाता है।
-वेदव्यास
- जीवन एक बाजी के समान है। हार जीत तो हमारे हाथ नहीं है, पर बाजी का खेलना हमारे हाथ में है। है
-जर्मी टेलर
- जिसका वृत्तांत सुनकर, जिसको देखकर, जिनका स्मरण करके सब प्राणियों को आनन्द होता है, उसी का जीवन शोभा देता है।
-अश्वघोष
- जीवन न मनोविनोद का स्थान है, न अश्रुओं का स्थान। जीवन एक सेवा सदन है।
-महर्षि टॉलस्टाय
- जीवन में मित्रता से अधिक और कोई प्रसन्नता नहीं।
-बेन जॉनसन
- जिंदगी की असंख्य चिंताओं के संतुलन स्वरूप ईश्वर ने हमें आशा और निद्रा भी प्रदान की है।
-वाल्टेयर
आप इसे भी पढ़ सकते हैं :-
साहस और उत्साह भर देने वाले कुछ अनमोल सुविचार
ये प्रेरक विचार पढ़ कर करें दिन की शुरुआत
सुविचार- जो बदल दे ज़िन्दगी|| PART- 1
ईमानदारी पर कुछ अनमोल सुविचारों का संग्रह
- जीवन हमारे साथ किया गया एक स्वप्निल मजाक है।
-रूसो
- जीवन का रहस्य कला में है।
-आस्कर वाइल्ड
- जीवन है तो आनंद है और परिश्रम है तो जीवन है।
-टॉलस्टाय
पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी. हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। इस लेख में कोई त्रुटी हो तो आप हमें यथा शीघ्र बताएं हम सुधार करेंगे। आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के जरिये कर सकते हैं. अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं. हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
I आपको बहुत-बहुत धन्यवाद् I