Jhulan Goswami | Chakda Express | Anushka Sharma
हेल्लो दोस्तों, अनुष्का की आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस आज कल खूब चर्चा में है। और चर्चा में होगी क्यों नहीं क्योंकि एक तरफ़ तीन साल बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बड़े परदे पर वापसी की है और दूसरी तरफ इतनी जबरदस्त महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की कहानी। जी हाँ, यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवन पर आधारित है। जानकारी के लिए बता दूँ अंतिम बार 2018 में अनुष्का शर्मा Zero Movie में शाहरुख़ खान और केटरीना कैफ़ के साथ नजर आई थी। अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस की पहली लुक ट्विटर पर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। इसके आलावा इस मूवी का फर्स्ट लुक YouTube पर भी रिलीज़ किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की जब भी यह मूवी रिलीज़ होगी खूब सराहना बटोरेगी। Jhulan Goswami Biography | Chakda Express | Anushka Sharma
फ़िलहाल अभी हम इस मूवी के बारे में बात नहीं करेंगे। क्योंकि इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। जब भी यह मूवी रिलीज़ होती है उसकी सारी जानकारी आपको इस लेख में प्राप्त हो जाएगी। क्योंकि हम समय समय पर अपने प्रत्येक लेख को अपडेट करते रहते रहते हैं। आज के इस पोस्ट में हम यह जान लेते हैं की आखिर यह झूलन गोस्वामी है कौन और इतना चर्चा में क्यों है? इस लेख में हम झूलन गोस्वामी के सम्पूर्ण जीवन परिचय को बिलकुल विस्तार से जानेंगे। अगर आप ऐसे ही हिंदी लेखों को पढने के शौक़ीन हैं तो Bell Notification को जरुर ऑन कर लें अगर आप एक टेलीग्राम यूजर हैं तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं। जहाँ आपको हमारे सभी लेखों की जानकारी मिल जाएगी।
आप पढ़ रहे हैं:- Jhulan Goswami | Chakda Express | Anushka Sharma
झूलन गोस्वामी का संक्षिप्त विवरण:-
नाम | झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) |
वास्तविक नाम / उपनाम | झूलन निशित गोस्वामी / बाबुल |
जन्म की तारीख | 25 नवम्बर 1982 |
जन्म स्थान | नादिया, पश्चिम बंगाल, भारत |
उपलब्धि | 2017 – वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाडी |
पेशा / देश | महिला / खिलाड़ी / भारत |
झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय:-
झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक है। इनका जन्म 25 नवंबर 1983 को पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया जिले में हुआ। इनके पिता निशित गोस्वामी जो कि इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत हैं और माता झरना गोस्वामी एक गृहणी हैं। इनका परिवार सामान्य मध्वर्गीय था। जिसके कारण इन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इन्होंने उस स्थिति में भी हार नहीं मानी। कहा जाता है कि, इन्हें शुरूआत से ही खेलने कूदने का काफी शौक था। जिसको जारी रखते हुए उन्होंने पहले फुटबॉल खेलना शुरू किया। लेकिन जब उन्होंने ईडन गार्डन (कोलकत्ता) में कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते हुए देखा तो उन्होंने अपना लक्ष्य तैयार कर लिया और क्रिकेट को अपना सपना बना लिया और सोच लिया की मुझे क्रिकेटर ही बनना है।
आप पढ़ रहे हैं:- Jhulan Goswami | Chakda Express | Anushka Sharma
झूलन गोस्वामी का कैरियर:-
झूलन गोस्वामी ने अपनी क्रिकेट कैरियर की शुरुआत मात्र 15 साल की उम्र से ही कर दी थी। लेकिन इनके घर वाले इनके इस फैसले से नाखुश थे, और नहीं चाहते थे की यह क्रिकेट खेले। लेकिन कैसे भी कर के इन्होने अपने माता-पिता को मना लिया। इनके साथ सबसे बड़ी समस्या यह थी की जहाँ पर यह रहती थी उसके आसपास कोई भी क्रिकेट ग्राउंड या किसी भी तरह का कोई ग्राउंड नहीं था। झूलन गोस्वामी को अपने घर से दूर कोलकत्ता क्रिकेट खेलने के लिए जाना पड़ता था। इनके कठिन परिश्रम के बाद पहली बार 19 वर्ष की आयु में 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें उनका प्रदर्शन एकदम शानदार रहा। जिसके फलस्वरूप झूलन गोस्वामी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला। 2006-2007 की सीजन में इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत दिलाई। इस टेस्ट सीरीज में उनके साथ मिताली राज भी थी। शानदार प्रदर्शन के बाद मित्ताली राज की जगह पर इन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया।
आप पढ़ रहे हैं:- Jhulan Goswami | Chakda Express | Anushka Sharma
खेले गए मैचों की सूचि:-
मैच | 10 | 158 | 53 |
रनों की संख्या | 283 | 901 | 329 |
शतक/ अर्धशतक | 0/2 | 0/1 | 0/0 |
विकेट | 40 | 196 | 45 |
ओसत गेंदबाजी | 16.62 | 21.78 | 20.17 |
झूलन गोस्वामी को प्राप्त पुरस्कार व सम्मान:-
साल 2007 में झूलन गोस्वामी को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर के लिए नॉमिनेट किया गया था। 2008 से 2011 तक उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रुप में चुना गया। साल 2010 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2012 में पद्मा श्री से सम्मानित किया गया। इन्हें ए चिदंबरम ट्रॉफी भी दी गई है। जिसके बाद उनका नाम तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हो गया है।
आप पढ़ रहे हैं:- Jhulan Goswami | Chakda Express | Anushka Sharma
FAQS
अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर:-
प्रश्न: झूलन गोस्वामी को पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कब चुना गया था?
उत्तर: 2002
प्रश्न: साल 2007 में आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए किसको चुना गया था?
उत्तर: झूलन गोस्वामी
प्रश्न: वर्ष 2010 में भारत सरकार ने झूलन गोस्वामी को किस अवार्ड से नवाज़ा गया था?
उत्तर: अर्जुन पुरस्कार
प्रश्न: वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?
उत्तर: झूलन गोस्वामी
प्रश्न: झूलन गोस्वामी के नाम वनडे क्रिकेट में अब कितने विकेट है?
उत्तर: 196
प्रश्न: वर्ष 2002 में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में किसे चुना गया?
उत्तर: झूलन गोस्वामी
प्रश्न: झूलन गोस्वामी को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए कब चुना गया था?
उत्तर: 2007
प्रश्न: झूलन गोस्वामी को भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से कब नवाज़ा था?
उत्तर: 2010
प्रश्न: उस महिला खिलाड़ी का नाम क्या है जिसने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट ली थी?
उत्तर: झूलन गोस्वामी
प्रश्न: साल 2012 में झूलन गोस्वामी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया था?
उत्तर: पद्मश्री अवार्ड
प्रश्न: झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का नाम क्या है?
उत्तर: झूलन गोस्वामी पर ‘चकदा एक्सप्रेस’ मूवी बनाई जा रही है जिसमें उनके जीवन की कहानी दिखाई जाएगी।
आप इसे भी पढ़ सकते हैं:-
- Biography Of Pranav Mukherji | प्रणव मुखर्जी जीवनी व अनमोल विचार
- Abdul Kalam Biography | A Complete Post of APJ Abdul Kalam | हिंदी में
- मिल्खा सिंह; फ्लाइंग सिख
- संजय गाँधी जीवन परिचय | Biography of Sanjay Gandhi In Hindi
- St mother teresa | मदर टेरेसा- करुणा की प्रतिमूर्ति
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद्!
आप अपने दोस्तों के साथ Facebook व WhatsApp पर शेयर करें!