अमीर बनने के लिए अमीरों वाले ट्रिक्स अपनाओ | Money Saving Tips
अमीर बनने के लिए अमीरों वाले ट्रिक्स अपनाओ | Money Saving Tips
अपने कमाई का 10% बचाएँ
दुनिया का कोई भी व्यक्ति धनवान बन सकता है, बस जरूरत होती है की वह योजना बना कर कोई काम करे और बचत करे। अगर आप पैसा लगाते हैं तो आपके लिए अमिर बनना कुछ ज्यादे ही आसान हो जाता है। लेकिन, हम निवेश तभी करेंगे जब हमारे पास पैसा होगा। और पैसा हमारे पास तभी होगा जब हम बचत करेंगे। अपने कमाई का दसवां हिस्सा बचाना बहुत ही आसान लेकिन जादुई नियम है। गरीब और सामान्य व्यक्ति के लिए इससे बढ़िया कोई नियम ही नहीं है।
आप अपने कमाई का दस प्रतिशत हिस्सा महिना के शुरुआत में ही सेविंग करें। किसी भी बैंक या डाकघर में एक आवर्ती अकाउंट या रेकरिंग डिपोजिट खाता खोलवा लें, और अपने सेविंग का जो दस प्रतिशत हिस्सा है उसे इस खाते में डालते जाए ताकि आप इसमें आप नियम से बचत कर सके। अगर आप महीने का दस हजार रूपये कमाते हैं तो, उसमे से 1000 रुपये पहली तारीख में ही अपने आवर्ती खाते में जमा कर दें। और इस बात को अपने दिमाग में घाँठ बांध लें की आप हर महीने का 9 हजार रूपये ही कमाते हैं, और बाकी को भूल जायें। मै इस बात को मानता हु की आपको शुरू में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा पर धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जायेगा।
आप पढ़ रहे हैं:- अमीर बनने के लिए अमीरों वाले ट्रिक्स अपनाओ | Money Saving Tips
आप खुद ही थोड़ा गौर करें- हर महीने में एक हज़ार बचने का मतलब हुआ पुरे एक महीने से भी अधिक का आमदनी बचाना। ऐसा कर के कुछ ही सालो में आपके पास इतना पैसा इक्कठा हो जायेगा की आप आसानी से कोई व्यापार शुरू कर दिन दूना रात चौगुना अपने आमदनी को बढा सकते हैं।
पैसों को अपना गुलाम बना कर रखे:-
धन बचाने का दूसरा नियम यह है की आप पैसों का गुलाम कभी भी ना बने। पैसों को अपना गुलाम बना कर रखे। पूरी दुनिया पैसो के लिए काम करती है परन्तु बहुत कम ही लोग अपने लिए पैसों से काम करवाते हैं। पैसों को अपना गुलाम बनाने का सबसे आसान तरीका है- अपने द्वारा बचाए हुए पैसों का निवेश करना। चक्रवृद्धि व्याज का उपयोग किये बिना आमिर बनना बहुत दूर की बात है। इसीलिए आप अपने द्वारा बचाए हुए पैसे का पूरी समझदारी से निवेश करें व चक्रवृद्धि व्याज के शक्ति का भरपूर लाभ उठाये। यहाँ पर चक्रवृद्धि व्याज का मतलब है आपकी पूंजी पर जो आपको व्याज मिलता है, उसका भी दोबारा से निवेश कर देना।
याद रखे बचत करना अमीर बनने का पहला कदम है, और बचे हुए पैसों का निवेश कर उससे व्याज कमाना दूसरा कदम है। आप ने अक्सर लोगो को यह कहते हुए सुना होगा की पैसा पैसे को खींचता है। अमीर आदमी और अमीर बनता चला जाता है। पैसा पैसे को इसलिए खींचता है क्योंकि जब आप निवेश करते हैं या अपने पैसे पर चक्र वृद्धि व्याज पाते हैं तो पैसा आपके लिए काम करता है। आपका पैसा आपके लिए पैसा कमा कमा कर लाता है और आपको अमीर बना देता है।
आप पढ़ रहे हैं:- अमीर बनने के लिए अमीरों वाले ट्रिक्स अपनाओ | Money Saving Tips
अपने पैसे का हिसाब-किताब रखें:-
इस नियम में सबसे अहम् बात यह है की अपने धन का एक-एक पैसे का हिसाब-किताब रखे। आपने कहाँ पर कितना पैसा खर्च किया। आपके पास कितना पैसा आया। यही वह सबसे जादुई सिद्धांत है जिसके कारण व्यापारी अमीर से और अमीर होते जाते हैं, जबकि गरीब आदमी बहुत-सा पैसा कमाने के बाद भी दलदल में फंसा रहता है। गरीब आदमी को इस बात का भी पता नहीं चलता की उसका पैसा कहाँ से आया और कहाँ चला गया है। जबकि व्यापारी को अपने एक एक पैसे का हिसाब मालूम होता है। उसके बही खाते में उसकी आमदनी और खर्च का पूरा हिसाब रहता है। आप भी यह बचत का मूल-मन्त्र व्यापारियों से सिख लें। आप भी अपने आमदनी और खर्च का रिकॉर्ड रखें। आप ये मत सोचिये की हमारा आमदनी थोडा है, यही सोच आपको अमीर बनने से रोकती है।
खासतौर पर अपने खर्च का रिकॉर्ड जरुर जरुर रखे इससे यह पता चलेगा की आपने कितना जरुरी और गैर जरुरी चीजों पर पैसा खर्च किया। जब आपको यह बात पता चल जायेगा की कितना गैर-जरुरी चीजों पर हमारा पैसा खर्च हो रहा है तो आप उसे रोक पाएंगे। खर्च कम करना आमदनी बढाने का सबसे कारगर और अचूक तरीका है. पर एक बात हमेशा दिमाग में रखे – तीन चीजों पर पैसा खर्च करने से कभी पीछे नही हटना चाहिए- स्वास्थ्य, शिक्षा और भोजन जो व्यक्ति इन तीन चीजों पर पैसा बचाता है वह जिंदगी में बहुत नुकसान में पड़ जाता है।
आप पढ़ रहे हैं:- अमीर बनने के लिए अमीरों वाले ट्रिक्स अपनाओ | Money Saving Tips
अगर आप भोजन नही करेंगे तो आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नही मिल पायेगी। आपको सही पोषण नही मिल पायेगा। आप कष्ट और कमजोरी का अनुभव करेंगे और फिर आप धीरे धीरे बीमार पड़ जायेंगे। फिर आप जितना पैसा भोजन पर बचाया है उससे ज्यादे पैसा आपको बिमारी पर खर्च करना पड़ेगा। आपको इसमें जो कष्ट होगा वो सब अभी अलग है। ठीक वैसे ही अगर आप शिक्षा पर कंजुसी करेंगे तो आपको वो ज्ञान नही मिल पायेगा जो आपको गरीब से अमीर बना सके, फिर आप गरीब से गरीब ही रह जायेंगे। शिक्षा या ज्ञान में 100 रूपये की कंजुसी का मतलब है हज़ारों-लाखों रूपये का नुकसान करना और खुद को वही पर ही रखना जहा आप पहले थे।
आज से आप क्या करेंगे ये सब अब आपके ऊपर निर्भर करता है। वही करेंगे जो पहले करते थे या कुछ अलग करेंगे???
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
Thanks , very useful information
Me daily drink karta hu.
Shaam ko daily 1 quarter pita hu.
Chutati nahi h.
Hazma khraab rehta h.
Kya subha daud lagana padega ya koi zym ya yoga ya koi dawai.