धैर्य और संकल्प पर महापुरुषों के अनमोल विचार Motivational Quotes in Hindi
धैर्य व संयम पर महापुरुषों के अनमोल विचार:-
- जिसके पास धैर्य है, वह जो इच्छा करता है, प्राप्त कर सकता है।
-बेंजामिन फ्रैंकलिन
- जो व्यक्ति स्वभाव से धैर्यवान है, वह महान विपत्ति के समय भी अधीर नहीं होता।
-भर्तृहरि
- जिसके पास धैर्य है, वह जो कुछ इच्छा करता है, उसे प्राप्त कर सकता है।
-फ्रैंकलिन
- अनेक काम धैर्य से संपन्न होते हैं। और जल्दबाज मनुष्य सिर के बल गिरता है।
-शेख़ सादी
- अच्छे श्रोता बनो। धैर्य से सुनो। लेकिन करो वही जो तुम्हारा विवेक कहता है।
-चाणक्य
- धैर्य और मेहनत से वह सब प्राप्त किया जा सकता है जो शक्ति और शीघ्रता से कभी नहीं पाया जाता।
-लॉ फॉण्टेन
- प्रकृति के चरण-चिन्हों पर चलो, उसका रहस्य है-सब्र ।
-इमर्सन
- धैर्य सबसे बड़ी प्रार्थना है।
-भगवान बुद्ध
- धैर्यवान के कदम मंजिल पर अवश्य पहुंचते हैं।
-कथा सरित्सागर
- धैर्य और सहनशीलता का गुण पाने के पश्चात बाकी गुणों की जरूरत नहीं रह जाती, क्योंकि प्रत्येक वीर में ही यह गुण होते हैं। जातक अपने धैर्य के बिना अन्य कोई संकट से मनुष्य का उद्धार नहीं करता ।
-योग वासिष्ठ
- धैर्य के द्वारा जीवन के लक्ष्य का द्वार खुल जाता है। उस द्वार की चाबी धैर्य के अतिरिक्त दूसरी नहीं।
-शेख सादी
- धैर्य भी प्रतिभा का ही आवश्यक अंग है।
-डिजरायली
- धैर्य जब बढ़ता जाता है तो कड़वा लगता है लेकिन भोग के समय मीठा फल उसके कारण ही प्राप्त होता है।
-रूसो
- धैर्य और संतुष्टि का जीवन, यह नौका की वह पतवारें हैं, जो नौका को उसकी मंजिल तक ले जाते हैं।
-अज्ञात
- धैर्य सब प्रसन्नताओं एवं शक्तियों का मूल है।
-रस्किन
You Are Reading Here:-धैर्य और संकल्प पर महापुरुषों के अनमोल विचार Motivational Quotes in Hindi
- धैर्य वह वजह है जिसके कारण हाथी मन भर खाता है। लेकिन कुत्ता एक-एक टुकड़े के लिए घर-घर मारा फिरता है, क्योंकि वह धैर्य से हीन होता है।
-कबीर
- जिसके पास धैर्य है, वह जो इच्छा करता है, प्राप्त कर सकता है।
-बेंजामिन फ्रैंकलिन
- सज्जन यदि निर्धन भी है तो उसे धनवान जानो क्योंकि उसके पास धैर्य का धन है।
-वाणभट्ट
- वह कौन सा कठिन कार्य है जिसे धैर्यवान एवं मनोबलयुक्त मनुष्य सपन्न नहीं कर सकता।
-बृहतकल्प भाष्य
- धैर्यवान पुरुष कार्य आरंभ करने के बाद असफल होकर नहीं लौटते।
-कथा सरित सागर
- धैर्य हो तो दरिद्रता भी शोभा देती है। धुले हुए हों तो फटे वस्त्र भी अच्छे लगते हैं। घटिया भोजन भी गरम होने से स्वादिष्ट होता है और सुन्दर स्वभाव के कारण कुरूपता भी शोभा पाती है।
-चाणक्य
- मुसीबतें टूट पड़ें, हाल बेहाल हो जाए तब भी जो लोग निश्चय से डिगते नहीं और धीरज रखकर चलते हैं, वे ही सच्चे धैर्यशाली हैं।
-कुरान
- धैर्य और सन्तोष जीवन-नौका की पतवार हैं जो नौका को मंजिल तक पहुंचाते हैं।
-मीनू कृष्ण
- धैर्य प्रतिभा का एक आवश्यक अंग है।
-डिजरायली
- विचारों के कारण उपस्थित होने पर भी जिसके मन में विकार उत्पन्न नहीं होते, वह धैर्यवान है।
-कालिदास
- जो धीरज रख सकता है, भूखा रह सकता है, उत्तेजना में भी अपनी चिंतनशक्ति को स्थिर रख सकता है, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता। सफलता उसकी सदैव दासी बन कर रहती है।
-वेदान्त तीर्थ
- धैर्य, मनोनिगृह, इद्रियसंयम, पवित्रता, दया, कोमल वाणी और मित्र से द्रोह न करना यह सात बातें लक्ष्मी को बढ़ाने वाली हैं।
-विदुर नीति
- मित्रता करने में धैर्य से काम लेना चाहिए, अगर मित्रता कर लो तो उसे अचल और दृढ़ होकर निभाओ।
-सुकरात
- धैर्य जीवन के लक्ष्य का द्वार खोल देता है, क्योंकि सिवा धैर्य के उस द्वार की और कोई कुंजी नहीं है।
-शेख सादी
- धैर्य दर्द से भरा है, किन्तु उसका फल मधुर होता है।
-रामकृष्ण परमहंस
You Are Reading Here:-धैर्य और संकल्प पर महापुरुषों के अनमोल विचार Motivational Quotes in Hindi
संकल्प पर महापुरुषों के अनमोल विचार:-
- उठो और संकल्प लेकर कार्य में जुट जाओ। यह जीवन भला है कितने दिन का ? जब तुम इस संसार में आए हो तो कुछ चिन्ह छोड़ जाओ अन्यथा तुममें और वृक्षादि में अन्तर ही क्या रह जाएगा, वे भी पैदा होते हैं, परिणाम को प्राप्त होते हैं और मर जाते हैं।
-स्वामी विवेकानंद
- जो आदमी संकल्प कर सकता है, उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
-इमर्सन
- इच्छा का मूल संकल्प है। यज्ञ संकल्प से होते हैं। व्रत और धर्मपालन आदि भी संकल्प से ही होते हैं।
-मनुस्मृति
- मेरे लिए सत्य धर्म और हिन्दू धर्म पर्यायवाची शब्द हैं। हिन्दू धर्म में अगर असत्य का कुछ अंश है तो मैं उसे धर्म नहीं मान सकता। अगर इसके लिए सारी हिन्दू जाति मेरा त्याग कर दे और मुझे अकेला ही रहना पड़े तो भी मैं कहूंगा मैं अकेला नहीं। तुम अकेले हो क्योंकि मेरे साथ सत्य है और तुम्हारे साथ नहीं, सत्य तो प्रत्यक्ष परमात्मा है।
-महात्मा गांधी
- जो संकल्प कर सकता है उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
-इमर्सन
- जब हम कोई काम करने की इच्छा करते हैं, तो शक्ति अपने आप ही आ जाती है।
-प्रेमचंद
- अपने भीतर के दोषों का निरीक्षण करो, परीक्षण करो और अध्ययन करो। तब अपने दोषों को स्वीकार करो। कान पकड़ो और कहो कि इन सब दोषों को बाहर निकालकर ही दम लूंगा। संकल्प करो, दृढ़ संकल्प करो तभी तुम जो चाहो कर सकते हो और जो चाहो बन सकते हो। जीवन और भाग्य तुम्हारे हाथ है।
-स्वामी कूटस्थानंद
- मनुष्य जितना ज्ञानवान और संकल्पवान बनेगा, उसकी इच्छाएं भी इसी अनुपात में पूर्ण होंगी।
-अथर्ववेद
- मैं संकल्प लंता हूं कि जीवन पथ पर प्रत्येक कदम सोच-समझकर रखूंगा और आगे बढ़ा कदम कभी पीछे नहीं हटाऊंगा।
-सूक्ति
- संकल्प लेकर पुरुषार्थ करने वाले की जीत निश्चित है।
-शब्द प्रकाश
You Were Reading Here:-धैर्य और संकल्प पर महापुरुषों के अनमोल विचार Motivational Quotes in Hindi
पाठकों तीनों में से कौन सी कहानी आपको बेहद पसंद आई आप हमें कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
धन्यवाद्!
Also Read Here:-