श्रद्धा, क्षमा और उदारता पर अनमोल विचार Motivational Quotes In Hindi
Motivational Quotes In Hindi: नमस्कार पाठकों, हम निरंतर “अनमोलसोच डॉट इन” पर लेखों को प्रकाशित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक और लेख आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूँ, आशा करता आपको यह लेख पसंद आएगा और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा। ऐसे ही रोजाना लेखों को पाने के लिए आप “अनमोलसोच डॉट इन” का बिलकुल मुफ्त ईमेल सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस पोस्ट के अंत में कमेंट के माध्यम से अपनी राय व प्रतिक्रिया जरुर दीजियेगा।
श्रद्धा पर अनमोल सुविचार
- जबसे मुझे पता चला कि मखमल के गद्दों पर सोने वालों के सपने नंगी जमीन पर सोने वालों के सपनों से मधुर नहीं होते, तब से मुझे प्रभु के न्याय में दृढ़ श्रद्धा हो गई है।
-वासुदेव शरण
- अग्रवाल जिज्ञासा का अभाव अश्रद्धा है। जिज्ञासा विषय की या अपने अध्यवसाय की। क्षमता से अनुभव का विषय बना सकना, यही श्रद्धा का लक्षण है। आत्मविश्वास ही श्रद्धा है।
-वासुदेव शरण अग्रवाल
- किसी मनुष्य में जनसाधारण से विशेष गुण तथा शक्ति का विकास देख उसके संबंध में जो एक स्थायी आनंद पद्धति हृदय में स्थापित हो जाती है, उसे श्रद्धा कहते हैं। श्रद्धा महत्व की आनंदपूर्ण स्वीकृति के साथ-साथ पूज्य बुद्धि का संचार है।
-रामचंद्र शुक्ल
- जहां बड़े-बड़े बुद्धिमानों की बुद्धि काम नहीं करती, वहां एक श्रद्धा काम कर जाती है।
-महात्मा गांधी
- यदि प्रेम स्वप्न है तो श्रद्धा जागरण है।
-रामचन्द्र शुक्ल
- जो अमीरों को लूटकर दीन-दुःखी प्राणियों का पालन करता है, मुझे उन पर घृणा के बदले श्रद्धा होती है।
-प्रेमचंद
- बुद्धि में सद्विचार रखना श्रद्धा है। श्रद्धा मनुष्य को शान्ति देती है और जीवन को सार्थक बनाती है।
-विनोबा भावे
- चैतन्य को बंधन में बांधने के लिए प्रकृति ने श्रद्धा के अतिरिक्त और कोई रस्सी बनाई ही नहीं। बांधने के लिए मनुष्य के हाथ केवल एक यही रस्सी आई। मन को चाहे देवता के साथ बांधे, चाहे मातृभूमि के साथ, श्रद्धा या प्रेम की दामरी के इनके सिवा और कोई उपाय नहीं।
-वासुदेव शरण अग्रवाल
- जहां बुद्धि नहीं पहुंचती, वहां श्रद्धा पहुंच जाती है।
-महात्मा गांधी
You are reading here:- श्रद्धा, क्षमा और उदारता पर अनमोल विचार Motivational Quotes In Hindi
- सबकी श्रद्धा अपने स्वभाव का अनुसरण करती है। मनुष्य में कुछ में न कुछ श्रद्धा होती ही है, जिसकी जैसी श्रद्धा होती है, वह वैसा ही होता है।
-श्रीमद्भगवद्गीता
क्षमा पर महापुरषों के अनमोल विचार
- जो मनुष्य नारी को क्षमा नहीं कर सकता, उसे उसके महान् गुणों का उपयोग करने का अवसर कभी प्राप्त न होगा।
-खलील जिब्रान
- जो लोग बुराई का बदला लेते हैं, बुद्धिमान उनका सम्मान नहीं करते किंतु जो अपने शत्रुओं को क्षमा कर देते हैं, वे स्वर्ग के समान बहुमूल्य समझे जाते हैं।
-तिरूवल्लुवर
- इस जगत में क्षमा वशीकरण रूप है। भला क्षमा से क्या नहीं सिद्ध होता? जिसके हाथ में शांति रूपी तलवार है, उसका दुष्ट पुरुष क्या कर लेंगे ?
-विदुर नीति
- दुष्टों का बल हिंसा है, राजाओं का बल दंड है और गुणवानों का क्षमा है।
-महाभारत
श्रद्धा, क्षमा और उदारता पर अनमोल विचार Motivational Quotes In Hindi
- दान को सर्वश्रेष्ठ बनाना है तो क्षमादान करना सीखो।
-चातर्स बक्सन
- जो क्षमा करता है और बीती बातों को भूल जाता है, उसे ईश्वर की ओर से पुरस्कार मिलता है।
-कुरान
- मित्र क्षमा नहीं किए जाते, शत्रु को क्षमा भले ही मिल जाए।
-सेंट ल्यूक
- जो लोग बुराई का बदला लेते हैं, बुद्धिमान उनका सम्मान नहीं करते, किंतु जो अपने शत्रुओं को क्षमा कर देते हैं, वे स्वर्ग के अधिकारी समझे जाते हैं।
-तिरुवल्लुवर
- जिसे पश्चाताप न हो, उसे क्षमा कर देना पानी पर लकीर खींचने की तरह निरर्थक है।
-जापानी लोकोक्ति
- क्षमा कर देना दुश्मन पर विजय पा लेना है।
-हजरत अली
- क्षमा मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ तथा सर्वोच्च गुण है, क्षमा दंड देने के समान है।
-बेरन
- संसार में मानव के लिए क्षमा एक अलंकार है।
-वाल्मीकि
- वही साधुता है जो शक्ति होने पर भी क्षमा करे।
-भागवत
- वही साधुता है कि स्वयं समर्थ होने पर क्षमाभाव रखें।
-भागवत
You are reading here:- श्रद्धा, क्षमा और उदारता पर अनमोल विचार Motivational Quotes In Hindi
उदारता पर अनमोल विचार
- उपकार की फसल न बो सको, तो एक पौधा तो तैयार करो।
-राजा ठाकुर
- अपने साथ उपकार करने वालों के साथ जो साधुता बरतता है, उसकी तारीफ नहीं है। महात्मा तो वह है जो अपने साथ बुराई करने वालों के साथ भी भलाई करे।
-महात्मा गांधी
- महान उपलब्धियों के लिए हमें कर्म ही नहीं करना चाहिए, अपितु स्वप्न भी देखना चाहिए, योजना ही नहीं बनानी चाहिए, अपितु विश्वास भी करना चाहिए।
-अनातोले फ्रांस
- मूर्ख छोटा सा कार्य आरंभ करते हैं और उसी में बेचैन हो जाते हैं। बुद्धिमान बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करते हैं और निश्चिंत बने रहते हैं।
-माद्य
- सुशील, धर्मात्मा और सबके मित्र व प्राणियों पर दया करने वाले पात्र बनो। दुनिया की तमाम सम्पत्तियां ऐसे पात्र को ही अपना आश्रय बनाती हैं, जैसे पानी नीचे की ओर तथा धुआं आसमान की ओर स्वाभाविक रूप से गति करता है।
-विष्णु पुराण
You are reading here:- श्रद्धा, क्षमा और उदारता पर अनमोल विचार Motivational Quotes In Hindi
- आप दूसरों क दुःखों में सहानुभूति रखेंगे तो कल जब आपको उसकी आवश्यकता होगी, तब वे ही लोग आपको अपना सहयोग दिल की गहराइयों से देंगे।
-अज्ञात
- दुष्ट अपनी दुष्टता, सर्प अपना विष, सिंह रक्तपान जिस प्रकार नहीं छोड़ता, उसी प्रकार उदार अपनी उदारता नहीं छोड़ता।
-स्वामी महावीर
- उदारता मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है।
-चार्वाक
- आभारी हूं मैं उनका जिन्होंने मेरी निंदा करके मुझे सावधान बनाया।
-अज्ञात
- प्राकृतिक नियम के अनुसार सुख उदारता का और दुःख त्याग का पाठ पढ़ाने आता है। इतना ही नहीं, उदारता त्याग को पुष्ट करती है और त्याग उदारता को सुरक्षित रखता है। उदारता और त्याग को अपना लेने पर सुखियों और दु:खियों में वास्तविक एकता हो जाती है, जिसके होते ही समस्त संघर्ष अपने आप मिट जाते हैं। तब कोई वैर भाव शेष नहीं रहता।
-स्वामी शरणानंद
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
Thank You !
Also read here:-