नमस्कार पाठकों, आने वाले नए साल में इन 20 बातों को हमेशा याद रखना ताकि आप एक तनाव मुक्त जीवन बड़े ही अच्छे से जी पाएं और आपका नया साल 2022 बहुत ज्यादा सफल बन पाए। बिना देरी किये हम उन सभी बातों को जान लेते हैं, अगर ये 20 बातें आपके दिल को छू ले तो “अनमोलसोच डॉट इन” पर अपना फीडबैक कमेंट के माध्यम से जरूर देते जाइएगा। New Year New Resolution | 2022 की 20 बातें जो लाइफ बदल देंगी
अगर कोई इस नए वर्ष में आपसे कुछ मांगता है तो उसे देने में हिचकिचाओ नहीं। क्योंकि शुक्र करो की ईश्वर (ख़ुदा) ने आपको देने वाला बनाया है, मांगने वाला नहीं। इस मायारूपी संसार में कई लोग होते हैं जो मांगते रहते हैं और सिर्फ मांगते ही रहते हैं और वो मंगू बन जाते हैं। लेकिन कई लोग होते हैं, जो सिर्फ़ देने में भरोसा करते हैं, तो आप मांगने वाला मत बनिए। आप देने वाला बनिए।
हमेशा याद रखना की किसी की बुराई तलाश करने वाले इन्सान की बुराई का मिसाल उस मक्खी की तरह है, जो पुरे खुबसूरत शरीर को छोड़ कर सिर्फ जख्म पर ही बैठती है। ऐसे कई लोग आपने अपने जीवन में देखे होंगे, जिन्हें अच्छी चीजें नहीं दिखती है। उन्हें सिर्फ बुराई दिखती है। आप[वैसा इन्सान कभी भी नहीं बनना है।
याद रखना की नए साल में सफलता आपको तभी मिलेगी, जब आपके सपने आपके बहानों से बड़े हो जायेंगे। कई लोग ऐसे हैं जो सिर्फ बहाना बनाते रहते हैं, की मैं इस काम को आज कर लूँगा, काल कर लूँगा, परसों कर लूँगा, मेरे घर वाले मेरा साथ नहीं दे रहे हैं। मेरे रिश्तेदार मेरा साथ नहीं दे रहे हैं, मेरे दोस्त साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे बहाने बनाते रहेंगे तो जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसलिए बेहतर होगा की आप बहाने बनाना बंद करो।
याद रखना की आप सफल तभी होंगे जब आप इस संसार को नहीं, खुद को बदलने के लिए मेहनत करेंगे। आपने कई लोगो को देखा होगा, जो दुनिया को बदलने में लगे रहते हैं, दुनिया की बुराई गिनाने में लगे रहते हैं। आपको वैसा इंसान कभी भी नहीं बनना है। आपको खुद को बदलना है ताकि आप सफल बनें।
याद रखना की जब आपके जेब में रूपये होंगे तो दुनिया आपकी औकात देखेगी, लेकिन आपके जेब में रुपयें नहीं होंगे तो ये दुनिया आपको अपनी औकात दिखाएगी।
इसे भी पढ़ सकते हैं:- नयी उम्मीद के साथ 2022 की शुरुआत
हमेशा याद रखना पैसा भगवान तो नहीं है पर भगवान से कम भी नहीं है।
याद रखना लोग आपको धक्का देंगे, डुबाने के इरादे से, लेकिन आप तैराक बन जाना। कई लोग आपके जीवन में आयेंगे, जो आपको तकलीफ देंगे, दर्द देंगे, आपको धोखा देंगे। लेकिन, उनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकों फेके हुए ईंट के पत्थरों से महल बनाना आना चाहिए। आपको पता होना चाहिए की कोई अगर आपको ईंट के पत्थर मारता है तो कैसे उससे महल खड़ा कर देना चाहिए।
याद रखना कभी भी अपने दर्द को बयां मत करना, जब दर्द तुम्हें ही सहना है तो तमाशा क्यों करना। कई लोगों को तो दर्द होता भी नहीं है। लेकिन उसके बाद भी वो दर्द होने का तमाशा करते रहते हैं। दिखाते हैं की उन्हें इतनी तकलीफ हो रही है, पीड़ा हो रही है। जिसके कारन वो कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। आप अपने दर्द को किसी को दिखाइए मत। उसे सहन कीजिये और अपने जीवन में आगे बढिए।
अगर आप जरुरत से ज्यादा अच्छे बनने की कोशिश करोगे तो लोग आपको जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। कई बार आप लोगों की भलाई के लिए ज्यादा अच्छे बन जाते हैं और सामने वालें आपको तुक्ष समझने लगते हैं और फिर वे आपका इस्तेमाल करते हैं। तो आने वाले नए साल में अपना इस्तेमाल होने से बचिए। लोगों के लिए करिए पर इससे पहले खुद के लिए कुछ करिए।
याद रखना आप जितना कम बोलोगे, लोग आपको उतना ही ज्यादा सुनना चाहेंगे। आपकी आँखें अक्सर वहीँ लोग खोलेंगे, जिनपर आप आँखें बंद कर के भरोसा करते हैं। कई बार ऐसा होता है की , आप अपने लोगो पर आँखें बंद करके भरोसा करते चले जाते हैं। आपको लगता है की वे आपको कभी भी धोखा नहीं देंगे। लेकिन याद रखना अक्सर वहीँ लोग आपको धोखा देते हैं, जिनपर आप आँखें बंद करके भरोसा करते हैं। इसलिए हमेशा अपने आँखों को खुला रखियेगा।
इसे भी पढ़ सकते हैं:- अमीर बनने के लिए अमीरों वाले ट्रिक्स अपनाओ | Money Saving Tips
याद रखना की उनके साथ हमेशा रहना जिनकी तबियत ख़राब है। लेकिन उनके साथ कभी मत रहना जिनकी नियत ख़राब है। कई बार आपको पता चल जाता है की उस व्यक्ति की नियत ठीक नहीं है लेकिन उसके बाद भी आप उसके साथ रहते चले जाते हैं। और फिर बाद में होता ये है की वे आपको बाद में धोखा दे देते हैं। फिर बाद में आप बहुत पछताते हैं। इससे अच्छा है की आप उनके साथ कभी ना रहें जिनकी नियत आपकों बुरी लग रही है।
ये बिलकुल सच है की पानी में तैरने वाले लोग ही डूबते हैं, किनारे पर खड़े रहने वाले नही। लेकिन ये भी सच है की जो किनारे पर खड़े रहते हैं कभी भी अच्छे तैराक नहीं बनते हैं। जीवन में मुसीबतें आती रहेंगी, तकलीफें आती रहेंगी, लेकिन इसका मतलब यह नही है की आप मेहनत ना करें, रिस्क ना लें। इससे आप अपने जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
याद रखना की कभी बिना मांगे किसी को सलाह मत देना, क्योंकि इससे होता ये है की लोग उन बातों की भी कद्र नहीं करते हैं जो उनके लिए बहुत ज्यादा जरुर होते हैं।
क्यों चिंता करते हो जब लोग आपको नहीं समझते हैं। चिंता तो आपको तब करनी चाहिए, जब आप अपने आप को नही समझते हो। कई बार होता ये है की आप दूसरों को समझने में इतना समय अपना बर्बाद कर देते हैं की आप अपने आप को ही नहीं समझ पाते हैं। अपना समय अपने आप को समझने में लगाइए, ताकि आप जीवन में सबसे बेहतर कर पाएं।
इसे भी पढ़ सकते हैं:- Motivational Speech in hindi | बहुत कुछ सिख जाओगे
मैदान में हारा हुआ इन्सान फिर भी जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ इन्सान कभी भी नहीं जीत सकता है। कई लोग होते है जो मन से ही हार जाते हैं। एक या दो असफलताएं उनके जीवन में क्या आ जाती है वे अपने मन से पूरी तरीके से हार जाते है। आप हमेशा याद रखियेगा। सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा है। ये हमेशा आते रहेंगे और जाते रहेंगे। लेकिन उनसे आपने क्या सिखा है और उस सीख से कैसे आप आगे बढ़े हैं? ये बातें महत्वपूर्ण है।
याद रखना की माफ़ी मांगने का बिलकुल भी मतलब नही होगा, की आप गलत हैं और सामने वाला सही है। माफ़ी मांगने का ये मतलब होता है की आप में रिश्ते निभाने की काबिलियत दूसरों से ज्यादा है। तो इस नए साल में यदि कहीं आपको किसी से माफ़ी मांगना पड़ जाये, चाहे आप सही हो तो भी मांग लीजिये क्योंकि आप उस रिश्ते को बचाना चाहते हैं।
याद रखना की घमंड के अन्दर सबसे बुरी बात यह होती है की वह सामने वाले को कभी महसूस होने नहीं देता की वह गलत है। कई बार हमें घमंड आ जाता है, छोटी-छोटी सी चीजों को लेकर हमें बड़ा घमंड आ जाता है। हम घमंडी हो जाते हैं और उस चक्र में हम सामने वाले इन्सान को तुक्ष समझते हैं। जिससे बाद में हमारा ही नुकसान होता है। तो इस नए साल में अपने आप से एक वादा कीजिये की कभी घमंड नहीं करेंगे।
जीवन में किसी को उतनी ही तकलीफ देना जितनी की बाद में खुद बर्दास्त कर सको। कई बार लोग सामने वाले को तकलीफ देने में मजा महसूस करते है, ख़ुशी महसूस करते हैं। लेकिन वे ये नहीं समझ पाते हैं की जब यहीं तकलीफ जीवन में उनके ऊपर आयेगी तब वो इसे कैसे सहेंगे। तब तो घबडा जाते हैं, परेशान हो जाते हैं। इसलिए हमेशा याद रखियेगा किसी को तकलीफ़ देने से पहले ये जरुर जाने लें की वहीँ तकलीफ आप पर आएगी तो आप कैसे रियेक्ट करेंगे?
याद रखना की किसी के सामने गिडगिडाने से ना तो इज्जत मिलती है और नाही मोहब्बत। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखो। यदि आप काबिल होंगे तो वो खुद चलकर आपके पास आयेंगे।
इसे भी पढ़ सकते हैं:- क्रोध पर महापुरुषों के अनमोल विचार | Anger Quotes In Hindi
अगर कोई आपका विश्वास तोड़े तो उसका धन्यवाद् करना क्योंकि वहीँ आपको सिखायेंगे की विश्वास बहुत सोच समझकर करना चाहिए। कई बार आप बिना सोचे समझे, बिना जाने किसी पर विश्वास कर लेते हैं और जब वह विश्वास टूटता है तो आपको बहुत ज्यादा दुःख होता है। इसलिए आप विश्वास करो लेकिन बहुत सोच समझकर करो।
पाठकों, आशा करता हूँ आज की ये 20 बातें आपके जीवन को बदलने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन्हें जब भी वक्त मिले आप इन्हें जरुर पढ़िए। हो सकते तो सोने से पहले और सुबह जगने के बाद इन बातों का जरुर अनुसरण करें। आप सभी पाठकों को आने वालें नए साल 2022 की ढेरों शुभकामनाएं। नव वर्ष आपके जीवन में ढेरों खुशियाँ लेकर आये आप और आपका परिवार खुश रहें और स्वस्थ रहें।
इस article के मधायम से आपने बहुत अच्छी जानकारी दी है | और over all आप अच्छा लिखते है | ऐसे लोगो को अच्छी जानकारी दीजिये ताकि लोगो के जीवन मे कुछ परिवर्तन आए |
इस लेख पर आपकी प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्!