परिश्रम पर धाकड़ अनमोल सुविचार | Priceless Quotes based on hard work
Quotes on hard Work:-
- परिश्रमी और धैर्यवान के लिए कोई वस्तु दुर्लभ नहीं।
-सोमदेव
- परिश्रम की चाबी ही किस्मत का द्वार खोलती है।
-चाणक्य
- परिश्रम लाभ देता है, बकवास गरीबी लाती है।
-अज्ञात
- प्रतिभा को निखारने के लिए परिश्रम का सहारा लेना चाहिए।
-हितोपदेश
- परिश्रम करने वालों ने दुर्भाग्य पर भी विजय प्राप्त की है।
-शुक्राचार्य
- सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति वह है, जो प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ परिश्रम करता है।
-सुकरात
- जो पुरुषार्थ नहीं करते वे धन, मित्र, ऐश्वर्य, कुल तथा दुर्लभ लक्ष्मी का उपयोग नहीं कर सकते।
-महाभारत
- पुरुषार्थ भाग्य का निर्माता होता है।
-वाल्मीकि
- पुरुषार्थ रहित मनुष्य को मैं मुर्दों में गिनता हूं।
-शंकराचार्य
- कठोर परिश्रम की चाबी का प्रयोग करके गरीब मनुष्य भी धनवान हो जाता है।
-नीति वचन
- पुरुषार्थ जब किया जाता है तो साक्षात ईश्वर सहायता करते हैं।
-प्रेमचंद
- जैसे बीज खेत में बोए बिना निष्फल रहता है, उसी प्रकार पुरुषार्थ के बिना भाग्य सिद्ध नहीं होता।
-वेदव्यास
- नवयुवको तुम्हारे लिए तीन शब्दों का संदेश है- परिश्रम, परिश्रम,परिश्रम ।
-बिस्मार्क
- नींद को प्यार करने वाला, गरीबी को निमंत्रित करता है, आंखें खोलकर परिश्रम करने वालों को रोटी का अभाव नहीं होता।
-नीति वचन
You are reading here:- परिश्रम पर धाकड़ अनमोल सुविचार | Priceless Quotes based on hard work
- जिस परिश्रम से हमें आनंद प्राप्त होता है, वह हम लोगों के लिए अमृत है।
-शेक्सपीयर
- जैसे लकड़ी में छिपी अग्नि स्वतः प्रकट नहीं होती, वैसे ही ज्ञानदीप भी स्वयं प्रकाश नहीं करते, दोनों के लिए श्रम आवश्यक है।
-योगशिखोपनिषद
- हो सकता है परिश्रमी सदैव सफल न हो पाए, लेकिन परिश्रम के बिना सफलता नहीं मिलती।
-रस्किन
- जिस श्रम से हमें आनंद प्राप्त होता है, वह हमारी व्याधियों के लिए अमृत तुल्य है, हमारी वेदना की निवृत्ति है।
-शेक्सपीयर
- सौभाग्य को यदि ढूंढना है तो वह परिश्रम के साथ खड़ा नजर आएगा।
-गोल्ड स्मिथ
- अचानक प्राप्त होने वाला धन घर में टिकता नहीं, पर अपने परिश्रम से थोड़ा-थोड़ा एकत्र करने वाला मनुष्य उसको और बढ़ाता है।
-नीतिवचन
- कठोर श्रम करके आप सीखते हैं कि थकान में भी कैसे अपने लक्ष्य पर अडिग रहा जाता है, या फिर थकान को पास फटकने भी नहीं दिया जा सकता।
-वेदान्त तीर्थ
- जो श्रम नहीं कर सकता, वह नहीं जान पाता कि विश्राम का क्या अर्थ है और न ही उसे आराम मिलता है।
-वेदान्त तीर्थ
You are reading here:- परिश्रम पर धाकड़ अनमोल सुविचार | Priceless Quotes based on hard work
- श्रमजीवी होने का अर्थ है, स्वयं को इस बात के लिए तैयार करना कि कोई परवाह नहीं, और कई रास्ते हैं।
-के. हैरी
- श्रम की अपेक्षा करनेवाले को कभी क्षमा न करो, उससे कठोर श्रम करवाओ। कारण? ऐसा व्यक्ति अपना सर्वनाश तो करता ही है, दूसरों को भी कामचोरी का विष पिलाता है।
-स्वामी अमरमुनि
- श्रमजीवी की अमीरी का अंदाजा धनवान नहीं लगा सकता।
-अमरमुनि
- कठोर श्रम तप है। ऐसे तप के बाद आप मौन होकर लेटें या बैठ जाएं और देखें अपने मन पंछी को। आप पाएंगे कि वह अनन्त ऊंचाइयों तक फैले आकाश को छूने के लिए तैयार है। आप मौका दें, स्वतंत्रता दें और उड़ जाने दें उसे। आप हैरान होंगे यह महसूस करके कि जिसे आपने बरसों से नहीं प्राप्त किया, उसे कुछ ही क्षणों में पा लिया है मन-पंछी ने। इसलिए कठोर श्रम- जब तक तन-मन दोनों थक न जाएं और गिर न पड़ें अपनी जगह- जीवन साधना का महत्वपूर्ण क्षण है।
-ओशो
- श्रम का अभ्यास स्वयं को जानने की तीव्र इच्छा, परमात्मा के प्रति समर्पण, स्वयं का स्वयं द्वारा विश्लेषण और सच्चाई से स्वयं के होने की स्वीकृति इन सभी को मिलाकर तैयार होती है जीवन की परम साधना की अलौकिक नींव।
-स्वामी रामतीर्थ
- श्रम द्वारा प्राप्त सम्पत्ति ही स्थायी होती है।
-चाणक्य
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
धन्यवाद् !
Also Read Here:-