विनम्रता पर आधारित अनमोल सुविचार | Priceless thoughts on humility or Politeness
Priceless thoughts on Politeness:-
- जहां नम्रता से काम निकल जाए वहां उग्रता नहीं दिखानी चाहिए।
-प्रेमचंद
- जो मनुष्य नम्र है और प्रभु की भक्ति करता है, उसको प्रतिफल में मिलता है- धन, सम्मान और दीर्घ जीवन ।
-नीतिवचन
- जो विनम्र है वही विश्व विजयी है।
-चाणक्य
- जिनमें नम्रता नहीं आती, वे विद्या का पूरा सदुपयोग नहीं कर सकते।
-महात्मा गांधी
- अपना जीवन लेने के लिए नहीं, देने के लिए है।
-विवेकानंद
- पूर्ण मनुष्य वही है जो पूर्ण होने पर और बड़ा होने पर भी नम्र रहता हो और सेवा में निमग्न रहता हो।
-शब्दतरी
- नम्रता के पीछे स्वार्थ हो तो वह ढोंग है।
-बीचर
- नम्रता सर्वोत्तम गुण है, क्योंकि जो कार्य स्त्री सौंदर्य दिखाकर कर सकती है, वही नम्रता कर सकती है। उसका प्रभाव तत्काल ही दूसरों पर पड़ता है।
-प्रेमचंद
- नम्रता की ऊंचाई नापने के लिए ब्रह्माण्ड का कोई भी मापक यंत्र सक्षम नहीं।
-राजा ठाकुर
- नम्रता दिखाते समय हम महान व्यक्तियों के समकक्ष हो जाते हैं।
-रवींद्रनाथ ठाकुर
- नम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते।
-महात्मा गांधी
- विनम्रता शीघ्र उन्नति की चाबी है।
-महात्मा गांधी
- विनम्रता शरीर की अंतरात्मा है।
-एडीसन
You are reading here:- विनम्रता पर आधारित अनमोल सुविचार | Priceless thoughts on humility or Politeness
- नम्रता ने अपनी राह में आए पत्थरों को भी मोम किया है।
-अज्ञात
- स्वाभिमानी भी वही श्रेष्ठ है जो विनम्रता को प्रथम स्थान पर रखता है।
-शेक्सपीयर
- वास्तविक महान पुरुष की पहली पहचान है उसकी नम्रता ।
-स्टेविस्ला लेक
- आदर पाने के लिए मनुष्य को पहले विनम्र बनना पड़ता है।
-नीतिवचन
- जिसमें विनय नहीं, वह विद्वान नहीं।
-अष्टावक
- सूखे हुए वृक्षों से नसीहत मिलती है कि गुणों से संपन्न को विनम्र होना चाहिए।
-राजस्थानी लोकोक्ति
- नम्रता या विनय का कोई मूल्य नहीं है, लेकिन इसका लाभ अधिक है। वह मनुष्य जिसमें नम्रता नहीं, इन्सान की शक्ल में जानवर है।
-फ्रांसिस बेकन
- गरीबी विनम्रता की परीक्षा और मित्रता की कसौटी है।
-हैजलिट
- किसी महान व्यक्ति की प्रथम परीक्षा उसकी नम्रता से लेनी चाहिए।
-जॉन रस्किल
- इतने विनम्र न बनो, तुम इतने बड़े आदमी नहीं हो।
-गोल्डामेयर
- आत्मसम्मान की भावना ही नम्रता की औषधि है।
-डिजरायली
- नम्रता का अर्थ लचीलापन है, लचीलेपन में भी तनने की शक्ति है, जीतने की कला है और शौर्य की पराकाष्ठा है।
-विनोबा भावे
- विनम्रता जहां विद्या का प्रतिफल है, वहीं सुख का आधार भी है। जो जीवन में सुखी रहना चाहता है, उसे विनम्र होना ही पड़ेगा।
-आचार्य वेदान्त तीर्थ
- जिन लोगों ने विद्वानों के चातुरी भरे शब्दों को नहीं सुना, उनके चित पक्तृता की नम्रता प्राप्त करना कठिन है।
-तिरुवावर
- मेरा विश्वास है कि वास्तव में महान व्यक्ति का लक्षण उसकी नम्रता है।
-रस्किन
You are reading here:- विनम्रता पर आधारित अनमोल सुविचार | Priceless thoughts on humility or Politeness
- नम्रता स्वर्ग के रास्ते की कुंजी है।
-शेख ससादी
- विनय समस्त गुणों की आधारशिला है।
-कन्फ्यूशियस
- नम्रता सारे गुणों का दृढ़ स्तम्भ है।
-अज्ञात
- धन्य हैं वे जो नम्र हैं, क्योंकि वे पृथ्वी के अधिकारी होंगे।
-आचार्य श्रीराम
- असली सवाल यह है कि भीतर तुम क्या हो ? अगर भीतर गलत हो, तो तुम जो भी करोगे, उससे गलत फलित होगा। अगर तुम भीतर सही हो, तो तुम जो भी करोगे, वह सही फलित होगा।
-आचार्य रजनीश
- नम्रता और धैर्य जीवन के मूलमंत्र हैं।
-डी. पाल
- विनम्रता का अर्थ है अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी तरह से समायोजित होने की क्षमता पैदा कर लेना। इसीलिए विनम्र व्यक्ति कभी भी, कहीं भी नहीं टूटता।
-के. हैरी
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आई होगी। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
धन्यवाद् !
Also Read Here:-
- 21 Tips to Build a Successful Life | आज ही जान लो
- परिश्रम पर धाकड़ अनमोल सुविचार | Priceless Quotes based on hard work
- संयम पर महापुरुषों के अपने-अपने विचार | Quotes of great men on restraint
- आशा पर महापुरुषों के जबरदस्त अनमोल विचार | Quotes On Hope
- श्रद्धा, क्षमा और उदारता पर अनमोल विचार Motivational Quotes In Hindi