नमस्कार पाठकों, आज मैं आपकों हिमांचल प्रदेश के नए व वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में बताने जा रहा हूँ. इस लेख में हम सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्म, माता-पिता, पालन-पोषण, पढाई-लिखाई और राजनितिक कैरियर के बारे में विस्तार से जानेंगे. आशा करता हूँ आपको यह काफ़ी पसंद आएगी. अगर जानकारी अच्छी लगती है तो इस लेख के अंत में अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें.

सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारें में संक्षिप्त विवरण (Brief Description about Sukhwinder Singh Sukhu in Hindi)
पूरा नाम- | सुखविंदर सिंह सुक्खू |
जन्म की तारीख- | 27 मार्च 1964 |
सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिताजी- | रसिल सिंह/राशील सिंह (चालक) |
सुखविंदर सिंह सुक्खू के माताजी- | संसार देई (गृहणी) |
जन्मस्थान- | हमीरपुर जिले के नादौनी शहर में (हिमांचल प्रदेश) |
पेशा- | राजनितज्ञ (पॉलिटिशियन) |
हाइट- | 5 फूट 5 इंच |
राजनितिक पार्टी का नाम- | रास्ट्रीय कांग्रेस पार्टी |
वर्तमान उम्र- | 58 वर्ष |
प्रारंभिक शिक्षा- | सरकारी हाई स्कूल कुसुम्पटी (शिमला) |
कॉलेज/ यूनिवर्सिटी- | सरकारी डिग्री कॉलेज संझौली, हिमांचल प्रदेश विश्वविधालय, शिमला |
शैक्षणिक योग्यता- | MA. LLB |
सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाई- | राजीव सिंह (सेना से सेवानिवृत) |
बहने- | दो बहने |
बच्चे- | दो बेटियां |
कुल संपत्ति- | 1 करोड़ 21 लाख (अनुमानित) |
वर्तमान पद- | मुख्यमंत्री (हिमांचल प्रदेश) |
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय (Biography of Sukhvinder Singh Sukhu in Hindi)
आपको जानकारी के लिए बता दूँ की हाल ही में सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें हैं. ये कांग्रेस पार्टी से तालुक्क रखते हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हिमांचल प्रदेश के हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट के एक छोटे से शहर नादौन में हुआ. इनके पिताजी का नाम रसिल सिंह था जो की हिमांचल पथ परिवहन विभाग में चालक के पद पर कार्यरत थे. इनके माता जी का नाम संसार देई है जो की पेशे से एक गृहणी हैं.
सुखविंदर सिंह सुक्खू का परिवार
जैसा की मैंने आपको पहले ही बता दिया है की सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिताजी (रसिल सिंह) हिमांचल प्रदेश के पथ परिवहन विभाग में चालक के पद पर काम करते थे. सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित ये कुल चार भाई-बहन हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह सेना से सेवानिवृत हो चुके है, जो काफ़ी दिलेर और साहसिक हैं. सुखविंदर सिंह दुसरे नंबर पर है और इनके बाद इनकी दो छोटी बहाने भी हुई जिनकी शादी हो चुकी है.
सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर के साथ हुई. इनकी सिर्फ दो बेटियां हैं जो दिल्ली के दिल्ली विश्वविधालय (DU) में पढाई करती हैं. यही था सुखविंदर सिंह सुक्खू का पारिवारिक परिचय. आशा करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आई होगी. आगे पढ़ना जारी रखें….
सुखविंदर सिंह सुक्खू का पढाई-लिखाई
सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रारंभिक पढाई-लिखाई नादौन तहसील के सरकारी स्कूल से ही पूरी हुई हैं. इसके उन्होंने हायर शिक्षा के लिए शिमला यूनिवर्सिटी में नामांकन लिया, जहाँ से उन्होंने MA तथा LLB की पढाई पूरी की.
सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनैतिक सफ़र
इन्होने अपना राजनितिक कैरियर की शुरुआत सन 1981 में छात्र नेता के रूप में किया था, जब वे सझौली कॉलेज में पढाई कर रहे थे. जब सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला यूनिवर्सिटी में कानून की पढाई कर रहे थे, उसी दौरान सन 1985 में अपने विभाग के रिप्रेजेंटेटीव सेलेक्ट किये गए थे.
वर्तमान समय में सुक्खू हिमांचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री हैं. इनका सम्बन्ध रास्ट्रीय कांग्रेस दल से हैं. ये पांचवीं बार विधान सभा का चुनाव लडें हैं. तब जाकर इस बार वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में 36142 वोटों से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार को हराकर मुख्यमंत्री बनें हैं. आपकों जानकारी के लियें बता दूँ सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमांचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री हैं.
सुखविंदर सिंह सुक्खू की जिम्मेदारियां (Responsibilities of Sukhvinder Singh Sukhu)
- सुखविंदर सिंह सुक्खू सन 1989 से 1995 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष बने रहे.
- सन 1998 में इन्हें कांग्रेस का युवा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया.
- सन 2003 में विधानसभा चुनाव में सुक्खू को नादौन सीट से विधायक के रूप में चुना गया.
- सन 2007 में क्षेत्र की जनता ने उन्हें एक बार फिर जीता दिया जिसके बाद उन्हें विधायक दल का चीफ व्हिप बना दिया गया.
- वर्ष 2008 में सुक्खू को प्रदेश कांग्रेस कमिटी का महासचिव बनाया गया.
- वर्ष 2013 में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बने.
- 2017 में तीसरी सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक चुना गया.
आप इसे भी पढ़ सकते हैं
St mother teresa | मदर टेरेसा- करुणा की प्रतिमूर्ति
Rishi Sunak Biography in Hindi: ऋषि सुनक कौन है, जीवन परिचय, [Wife, Nett worth, Caste, Nationality]
Ajit Doval Biography | James Bond of India | अजीत डोभाल का जीवन परिचय
Biography Of Pranav Mukherji | प्रणव मुखर्जी जीवनी व अनमोल विचार [Updated- 2022]
विडियो देखें
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
- सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म कहां हुआ?
हिमांचल प्रदेश के नादौनी तहसील में हुआ
- सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता का क्या नाम था?
रसील सिंह/राशील सिंह- पेशे से एक सरकारी चालक थे
- सुखविंदर सिंह सुक्खू के माताजी का क्या नाम था?
संसार देई (गृहणी)
- सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुल कितने बच्चे हैं?
दो बेटियां- जो दिल्ली विश्वविधालय में पढ़ती हैं
- हिमांचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री कौन हैं?
सुखविंदर सिंह सुक्खू (राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी)
- हिमांचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री कौन थें?
विजय कुमार (भारतीय जनता पार्टी)
- सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाई का क्या नाम है?
राजीव सिंह (सेना से सेवानिवृत )
- सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन से पार्टी के नेता हैं?
राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी
सुखविंदर सिंह सुक्खू का भावुकता प्रकट करता हुआ फेसबुक पोस्ट

आशा करता हूँ आपको सही और सटीक जानकारी दे पाया हूँ. अगर इसमें (Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi) कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट के द्वारा जरुर बताएं जल्द से जल्द हम अपडेट करेंगे. साथ ही इस लेख के बारे में अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें, क्योंकि इससे मुझे प्रेरणा मिलती है!
🙂