Sushil Kumar Modi | सुशील कुमार मोदी का जीवन परिचय
नमस्कार पाठकों, बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में स्थापित सुशील कुमार मोदी जाने माने राजनीतिज्ञ हैं। सुशील मोदी भाजपा या बीजेपी या भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और साथ ही वे बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में भी कार्यरत हैं। सुशील कुमार मोदी के बारे में यह भी बता दें कि वे बिहार के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।
Sushil Kumar Modi
सुशील कुमार मोदी संक्षिप्त विवरण | |
---|---|
पूरा नाम | सुशील कुमार मोदी |
चुनाव क्षेत्र | पटना सेंट्रल |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
जन्म तिथि | 05/01/1952 |
जन्म स्थान | पटना, बिहार |
पिता का नाम | मोती लाल मोदी |
माता का नाम | रतना देवी |
वैवाहिक स्थिति | शादी-शुदा |
पत्नी | जेसी जॉर्ज |
बच्चे | दो |
शिक्षा | बीएससी (बॉटनी ऑनर्स) बी.एन. कॉलेज, पटना |
राजनितिक स्तिथि | बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री (27 जुलाई 2017) |
व्यक्तिगत जीवन:-
मोदी ने 1987 में जेसी जॉर्ज से शादी की।जेस्सी जॉर्ज मुंबई से हैं। इस दंपती के दो बेट हैं – उत्कर्ष ताथगेट (इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम) और अक्षय अमृतांशु (जो कानूनी क्षेत्र में काम करते हैं)। तथगेट ने बंगलौर में इंजीनियरिंग पूरी की, जबकि अक्षय ने राष्ट्रीय कानून संस्थान विश्वविद्यालय, भोपाल में कानून पूरा किया। बंगलौर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले उत्कर्ष का विवाह कोलकाता की एक लड़की (चार्टर्ड अकाउंटेंट) से तय हुई है। यह शादी 3 दिसंबर 2017 को पटना से हुई।
इसे भी पढ़ें:- Abdul Kalam Biography | A Complete Post of APJ Abdul Kalam | हिंदी में
राजनीतिक गतिविधियाँ:-
लोक सभा/बिहार विधान परिषद्/बिहार विधान सभा
- 1990 में पटना केन्द्रीय विधान सभा क्षेत्र से 31,021 मत प्राप्त कर 3,113 मतों के अंतर से जीते
- 1995 में इसी क्षेत्र से 64,134 मत प्राप्त कर 32,099 मतों के अंतर से जीते
- 2000 में इसी क्षेत्र से 85,832 मत प्राप्त कर 66,069 मतों के अंतर से जीते
- 1996 से 2004 तक बिहार विधान सभा में प्रतिपेक्ष के नेता
- 2004 में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से 3 लाख 45 हजार मत प्राप्त कर 1 लाख 17 हजार मतों के अंतर से निर्वाचित
- 2005 में लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा एवं बिहार विधान परिषद् का सदस्य निर्वाचित
- 2012 में दूसरी बार बिहार विधान परिषद् का सदस्य निर्वाचित
- जून 2013 से बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता
Sushil Kumar Modi | सुशील कुमार मोदी का जीवन परिचय
इसे भी पढ़ें:- अरुण जेटली: जीवन परिचय (ARUN JETALY BIO IN HINDI )
आन्दोलन:-
- 1972 में पहली बार छात्र आन्दोलन के दौरान 5 दिनों की जेल यात्रा
- 1974 के जे.पी. आन्दोलन एवं आपातकाल के दौरान 5 बार’मीसा’’ में गिरफ्तार
- आपातकाल के 19 महीने की जेल यात्रा को मिलाकर कुल लगभग 24 माह जेल में रहे
- बांकीपुर, फुलवारी, बक्सर, हजारीबाग, दरभंगा, भागलपुर जेल तथा पी.एम.सी.एच. कैदी वार्ड में कारा अवधि में बंद किए गए
- राम जन्म भूमि आन्दोलन के दौरान 10 दिनों की जेल-यात्रा
- विदेशी घुसपैठ विरोधी असम आन्दोलन में सक्रिय भूमिका
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ:-
- 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान संघ से संपर्क
- राजेन्द्र नगर सायं शाखा के मुख्य शिक्षक, पटना महानगर सायं कार्यवाह, जिला शारीरिक प्रमुख का दायित्व
- 1977 से 1986 तक संघ के प्रचारक के नाते विद्यार्थी परिषद् के पूर्णकालिक कार्यकर्ता
बिहार सरकार/भारत सरकार:-
- 2000 में संसदीय कार्य मंत्री
- 2005 में उप मुख्यमंत्री-सह वित्त मंत्री (जून, 2013 तक)
- देश भर के वित्त मंत्रियों की प्राधिकृत समिति के अध्यक्ष निर्वाचित
इसे भी पढ़ें:- अरुणा आसफ़ अली जीवन परिचय (Biography in Hindi)
पार्टी में दायित्व:-
- 1995 में भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक निर्वाचित
- 1995 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत
- 2004 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
- 2005 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
Sushil Kumar Modi | सुशील कुमार मोदी का जीवन परिचय
सुशील कुमार मोदी ने थामा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ:-
सुशील मोदी 1962 में हुए इंडिया-चीन युद्ध के दौरान एक्टिव थे, और साथ ही स्रकूल स्टूडेंट्स को फिटनेस और परेड आदि का के लिए ट्रेनिंग देने के लिए सिविल डिफेंस के कमांडेंट बनाए गए थे। इसी वर्ष में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सदस्यता ले ली। सुशील कुमार मोदी ने साल 1968 में आरएसएस का अधिकारी प्रशिक्षण कोर्स ज्वाइन किया। RSS का पूर्ण कालिक वर्कर होते हुए सुशील मोदी ने कई जगहों पर आरएसएस की ब्रान्चेस शुरू करवाई।
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद्!
आप अपने दोस्तों के साथ Facabook व WhatsApp पर शेयर करें!