Thoughts in Hindi | बेहतरीन विचार जो आपको पढने ही चाहिए

अनमोल विचारों को पढ़ने से पहले एक बार इसे जरुर पढ़ लें- लोग जीवन में कर्म को महत्व देते हैं, विचार को नहीं। ऐसा सोचने वाले शायद यह नहीं जानते कि विचारों का ही स्थूल रूप होता है कर्म अर्थात् किसी भी कर्म का चेतन-अचेतन रूप से विचार ही कारण होता है। जानाति, इच्छति, यतते- जानता है। (विचार करता है), इच्छा करता है फिर प्रयत्न करता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसे आधुनिक मनोविज्ञान भी स्वीकार करता है। जानना और इच्छा करना विचार के ही पहलू हैं।
आपने यह भी सुना होगा कि विचारों का ही विस्तार है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य। दूसरे शब्दों में, आज आप जो भी हैं, अपने विचारों के परिणामस्वरूप ही हैं और भविष्य का निर्धारण आपके वर्तमान विचार ही करेंगे। तो फिर उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षा करने वाले आप शुभ-विचारों से अपने दिलो-दिमाग को पूरित क्यों नहीं करते।
- प्यार की प्यास एक आजीवन कमजोरी बन कर मानव के साथ रहती है।
-शेक्सपीयर
- प्यार एकमात्र मानवीय कमजोरी है, इस कमजोरी का ही आदर किया जाता है। कमजोरी भी आदरणीय हो सकती है।
-ड्राइडेन
- पुरुषों में त्रुटि है तो उसका कारण स्वार्थ, नारियों में त्रुटि है तो उसका कारण उनकी दुर्बलता।
-मैडम द स्टील
- पवित्र और दृढ़ अभिलाषा सर्वशक्तिमान है।
-स्वामी विवेकानंद
- पुरुषार्थ का सहारा पाकर ही भाग्य भली-भांति बढ़ता है।
-वेदव्यास
- पश्चात्ताप ही पापियों के लिए सबसे बड़ा प्रायश्चित है। पश्चात्ताप से ही समस्त पापों की शुद्धि होती है।
-शिवपुराण
- फुरसत उस समय को कहते हैं, जिसमें कि कोई लाभदायक कार्य किया जा सकता है
-डॉ. एन. हॉव
- बुद्धिमानों को इसकी आवश्यकता नहीं और नासमझ इसको लेते नहीं। परामर्श उस वस्तु का नाम है।
-अज्ञात
- बुरी से बुरी बातों को अच्छे से अच्छे ढंग से कहने या करने का नाम कूटनीति है।
-इसाक गोल्डबर्ग
- फासला या दूरी किसी भी हृदय को आकर्षक बना देती है।
-थॉमस कैम्पबेल
- बड़े काम करना बहुत कठिन काम है, लेकिन बड़े कार्यों पर अधिकार जमाना और भी कठिन है।
-नित्शे
- बिना उचित कर्तव्य पालन के, अधिकारों का उपयोग अर्थहीन है।
-महात्मा गांधी
- बचपन कच्ची मिट्टी के समान है, इसे मनचाहा आकार बच्चे को अच्छी शिक्षा देकर दिया जा सकता है।
-लोकमान्य तिलक
- बादल समुद्र का जल पीकर पुष्ट होते हैं, फिर भी वे उसकी गंभीरता को ग्रहण नहीं कर पाते।
-धनंजय
Thoughts in Hindi | बेहतरीन विचार जो आपको पढने ही चाहिए
- बेसब्री में खाये कच्चे फल भूख मिटाने के बजाय प्राणों को ही ले बैठते हैं।
-नीति वचन
- बुराई के साथ असहयोग करना हमारा पवित्र कर्तव्य है।
-महात्मा गांधी
- ब्रह्मभाव ही मोक्ष है। मोक्ष ब्रह्मस्वरूप ही है जो नित्य व शुद्ध, बुद्ध और मुक्त है।
-शंकराचार्य
- बिना भगवान की कृपा के सज्जन लोगों का साथ नहीं मिलता।
-गोस्वामी तुलसीदास
- बुद्धिमता माणिक से भी अधिक मूल्यवान है।
-बाइबिल
- बहुत से व्यक्ति यदि महान आकांक्षाओं से आक्रांत न होते तो छोटी बातों में अवश्य सफल हो जाते।
-वाल्मीकि
- बुढ़ापा बहुधा बचपन का पुनरागमन हुआ करता है।
-प्रेमचंद
- बिना विवेक का जीवन, बिना ब्रेक की गाड़ी के समान है।
-लोकमान्य तिलक
- बहाना झूठ से भी बदतर व भयंकर चीज है, क्योंकि बहाना सुरक्षित झूठ है।
-पोप
- फूल स्नेह की सच्ची भाषा है।
-प्लूटार्क
- बच्चे वे चमकते तारे हैं जो भगवान के हाथ से छूटकर धरती पर आए हैं।
-गेटे
Thoughts in Hindi | बेहतरीन विचार जो आपको पढने ही चाहिए | Motivational quotes in Hindi
- बुद्धि तो केवल क्रिया का चेतनाहीन अंग है। भावना का संयोग होने पर ही उस अंग में गति आती है और वे कार्य करने लगते हैं।
-विवेकानंद
- बुद्धि आत्मा के इस प्रकार अधीन है, जिस प्रकार कोई भोला पुरुष चालाक स्त्री के वश में हो।
-शेख सादी
- बहुमूल्य वस्तु को प्राप्त करना तभी सौभाग्य है, जब उसका मूल्य समझने की शक्ति भी कुछ परिणाम में प्राप्त हो हो जाए।
-रवीन्द्रनाथ ठाकुर
- बुराई की हस्ती नहीं है। बुराई अपने आप में टिक नहीं सकती। लेकिन बुरे लोग उसे आश्रय देकर उसे जिन्दा रखे हुए हैं।
-जैनेंद्र कुमार
- बालक भगवान के जीते-जागते खिलौने हैं। भगवान का दर्शन जितनी जल्दी बालकों में हो सकता है उतना अन्य किसी में नहीं।
-हरिभाऊ उपाध्याय
- बदला लेने से इंसान अपने दुश्मन के समान हो जाता है, किंतु न लेने से वह उससे उत्तम बन जाता है।
-बेकन
- बलवान होने में बड़प्पन नहीं है बड़प्पन तो इस बात में है कि उसका सदुपयोग किया जा रहा है।
-एच.डब्ल्यू.पीचर
- बहुत सी ऐसी बदनामियां हैं जिनके सम्मुख विश्वविजयी भी हिम्मत छोड़ देता है।
-नेपोलियन
- बालकों की कर्तव्यशीलता ही सब गुणों की नींव है।
-सिसरो
- बड़ों की शरण में आए नीच को भी ममता प्राप्त होती है।
-कालीदास
- बुद्धिमान मनुष्य आपत्ति में नहीं घबराता।
-कन्फ्यूशियस
- बंधन में जब कष्ट की अनुभूति हो, वह तुम्हारी स्वतंत्रता अनुभूति का तब प्रथम आभास होता है।
-स्वामी रामतीर्थ
- बिना अमरता की भावना से प्रेरित हुए आज तक किसी ने अपने देश के लिए प्राणों का उत्सर्ग नहीं किया।
-सिसरो
- मूर्ख को उससे बड़ा मूर्ख उसका प्रशंसक बन कर मिलता है।
-वाइली
Thoughts in Hindi | बेहतरीन विचार जो आपको पढने ही चाहिए | Motivational quotes in Hindi
- बहुधा देखा गया है कि अवसरवादी नाखून कटा कर शहादत देने का ढिंढोरा पीटते हैं। दुःख इस बात का है कि वह ढिंढोरा शहादत की महिमा भी पा जाता है।
-काकोडिया वाद
- भाग्य भी उन्हें नहीं रोक सकता जो महान उद्देश्य से शासित हैं।
-अज्ञात
- भार समझकर और अनियमित रूप से काम करने पर इंसान थकता है, न कि काम के उद्देश्य या उसकी अधिकता से।
-श्रीराम शर्मा आचार्य
- भगवान के सभी जीव-जंतुओं का कुनबा एक ही है, जो इन सभी को सबसे अधिक प्यार करता है वही भगवान का सबसे प्यारा है।
-मुहम्मद
- भाग्य के पास हमें कुचलने के दो तरीके हैं- हमारी इच्छाओं की पूर्ति से इन्कार कर देना और उन्हें अपने तरीके से पूरी करना।
-स्माइल
- भगवान का सेवक होना एक बात है, लेकिन भगवान का दास होना उससे भी बड़ी बात है।
-महर्षि अरविंद
- भूल वह शक्ति है जो मनुष्यों को एक जगह जोड़ देती है। सच्चाई तो केवल सच्चे कार्यों द्वारा ही जताई। जा सकती है।
-टालस्टॉय
- भक्ति तब तक पूर्णत: चरितार्थ नहीं होती, जब तक वह कर्म और ज्ञान नहीं बन जाती ।
-महर्षि अरविंद
- बुद्धि विकास के लिए सच्चा क्षेत्र गांव ही है, शहर नहीं।
-महात्मा गांधी
- भगवान हमारी सहायता उस वक्त करता है जब हम अपने को अपने पैरों के नीचे की धूल से भी अधिक गिरा हुआ मान लेते हैं। केवल कमजोर और असहाय व्यक्तियों के लिए ही भगवान की सहायता उपलब्ध है।
-महात्मा गांधी
- भूतकाल स्वप्न है, भविष्य अनुमान है और वर्तमान को गनीमत समझ।
-हाफिज
- भूषणों में उत्तम भूषण है शील।
-शंकराचार्य
Thoughts in Hindi | बेहतरीन विचार जो आपको पढने ही चाहिए | Motivational quotes in Hindi
- भगवान के प्रति संपूर्ण अनुराग ही भक्ति है।
-भक्ति दर्शन
- भाग्य जिसे प्यार करता है, उसे मूर्ख बना देता है।
-बेकन
- मानव का आंतरिक प्रवाह जब सामने आता है तभी वह कला के ज्वालामुखी रूप में फूटता है।
-रस्किन बॉण्ड
- भगवान की प्राप्ति के इच्छुक ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं।
-श्री कृष्ण
- भाग्य का देवता वेश्या की तरह व्यवहार करता है।
-शेक्सपीयर
- भक्त की आलोचना से प्रेम नहीं।
-प्रेमचंद
- भगवान का कोई प्रिय, अप्रिय, अपना अथवा पराया नहीं है। उनके लिए सभी प्राणी प्रिय है, क्योंकि वे सभी की आत्मा में है। भागवत भाग्य कुछ भी नहीं करता, यह तो केवल कल्पना का भ्रम है और सांत्वना के उद्देश्य से गढ़ा गया शब्द है।
-योगवशिष्ठ
- मन जहां-जहां जाता है, वहां-वहां परम पद की प्राप्ति होती है।
-सौभाग्य लक्ष्मी
- मानव जाति की सेवा अंत में अपनी ही सेवा है।
-महात्मा गांधी
- मैंने जो गालियां सुनीं उनसे मुझे कष्ट कम और लाभ ज्यादा हुआ।
-अज्ञात
- मन यदि शांत है तो तन को जीवन मिल जाएगा। परंतु मन में ईर्ष्या की अग्नि है तो तन ही नहीं हड्डियां भी जल जाती हैं।
-नीति वचन
- मनुष्य पूंछ कटा जानवर हो जाएगा यदि कला से हीन है।
-सुभाषित
- महान उद्देश्यों के स्वामी महापुरुष बनते हैं।
-इमर्सन
- मूर्ति को कला में परिणित कर देना कला का विचार है।
-इमर्सन
- मौन बातचीत भी एक कला है।
-हैजलिट
- महानता की आकांक्षा करने से हमारी आत्मा की सर्वश्रेष्ठ शक्तियों का विकास होता है।
-स्वेट मार्डेन
- मेरी देवी वहां निवास करती है, जहां अभाव और दरिद्रता, पीड़ा और अपमान है तथा जब भी मैं उसकी कल्पना करता हूं तो आनंदित हो उठता हूं। रक्तिम आकाश में मुझे अपने देश का स्वर्णिम भविष्य दिखाई देता है।
-टैगोर
Thoughts in Hindi | बेहतरीन विचार जो आपको पढने ही चाहिए | Motivational quotes in Hindi
- मुझसे यह न कहो कि आप मुझ से सहमत हैं। जब लोग मुझसे सहमति प्रकट करते हैं तो मैं सदैव यह सोचता हूं कि मैं गलती पर था।
-ऑस्कर वाइल्ड
- ममत्व युक्त पुरुष पुण्य व पाप दोनों को इस लोक में ही त्याग देता है।
-वेद व्यास
- मनुष्य को शैशव उसी प्रकार प्रदर्शित करता है जिस प्रकार कि सवेरा दिन को ।
-मिल्टन
- मनुष्य के अन्दर ईश्वर के रहने का स्थान आत्मा है।
-स्वेडन बोर्ग
प्रिय पाठकों, आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा। हम आगे भी ऐसे ही लेख हर रोज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप भी लिखने के शौक़ीन हैं और अपने विचार दुनिया के कोने कोने तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचा सकते हैं। अपने लेखों को आप हमारे ईमेल पता पर भेज सकते हैं। हमारा ईमेल पता हैं :- [email protected]
आप इसे भी पढ़ सकते हैं:-
- Stephen Hawking Quotes | स्टीफन हॉकिंग के अनमोल विचार
- Today Motivational Thoughts | अनमोल विचारों के साथ दिन की शुरुआत
- Good Morning Refreshing Quotes | अनमोल विचारों के साथ दिन की शुरुआत
- Quotes about Education And Success | शिक्षा और सफलता पर विशेष अनमोल सुविचार
- उपदेश पर महापुरुषों के अनमोल विचार | Quotes on preaching in Hindi
आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद्!
आप अपने दोस्तों के साथ Facebook व WhatsApp पर शेयर करें!
Beautiful Website with Good Content.
थैंक्स भाई